'RCB जीती तो DK को कौन संभालेगा!' इंग्लैंड के दिग्गज नहीं चाहते बेंगलुरु को मिले IPL 2025 का खिताब

17 साल का इंतजार और अब बस एक जीत की दूरी! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है और खिताब की खुशबू अब बहुत करीब से आ रही है। लेकिन मैदान के बाहर एक और मजेदार बहस चल रही है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन और माइकल एथर्टन को डर है कि अगर RCB ने खिताब जीत लिया तो DK यानि दिनेश कार्तिक को 'संभालना मुश्किल हो जाएगा'!

RCB ने IPL 2025 की शुरुआत से ही शानदार क्रिकेट खेली है। क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर उन्होंने फाइनल में जगह पक्की की। इस कामयाबी के पीछे टीम के मेंटर दिनेश कार्तिक की बड़ी भूमिका रही है, जो IPL में पहली बार किसी टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने हैं और पहले ही सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया है।

Dinesh Karthik

हुसैन-एथर्टन की मजाकिया चिंता 'DK हो जाएंगे बर्दाश्त से बाहर!'
दरअसल, Sky Sports के पॉडकास्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने हंसते हुए कहा कि, 'अगर RCB जीत गई तो DK को कोई बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। पहली ही बार में मेंटर बनकर ट्रॉफी जीत लेंगे!' इस पर माइकल एथर्टन ने भी कुछ और जोड़कर कहा कि, 'वो वैसे ही काफी एक्साइटेड रहते हैं, जीतने पर तो दो गुना ज्यादा हो जाएंगे। ट्रॉफी प्रजेंटेशन में वो विराट कोहली के साथ सबसे आगे खड़े होंगे जैसे जॉन टेरी थे!'

ये जॉन टेरी का क्या मामला है?
दरअसल, जॉन टेरी इंग्लैंड के एक मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी थे और चेल्सी क्लब के कप्तान भी। 2012 में चेल्सी ने UEFA Champions League जीत ली थी। लेकिन उस फाइनल मैच में टेरी खेल ही नहीं रहे थे (क्योंकि उन्हें पिछली बार रेड कार्ड मिला था)। फिर भी जब टीम ने ट्रॉफी जीती, तो टेरी पूरी फुटबॉल किट पहनकर मैदान में आ गए और ट्रॉफी के साथ सबसे आगे फोटो खिंचवाई- जैसे वही हीरो हों! RCB के जॉन टेरी अब कार्तिक हो सकते हैं। इसलिए टेरी की जिक्र किया है।

DK की भूमिका सिर्फ मेंटर तक सीमित नहीं
दिनेश कार्तिक ड्रेसिंग रूम में सिर्फ मोटिवेशनल बातें ही नहीं कर रहे, बल्कि मैदान के बाहर से भी लगातार खिलाड़ियों को दिशा देते दिखे हैं। RCB के ब्रांड उसके फैंस और खिताब की भूख को लेकर DK का जुड़ाव भावुक भी है। उन्होंने खुद कहा कि, 'जब मैं खिलाड़ी था, तब भी हम ट्रॉफी के बेहद करीब पहुंचे थे। अब जब मेंटर के रूप में मौका मिला है, तो कोशिश है कि इस अधूरी कहानी को पूरा कर सकूं।'

क्या DK और RCB रच पाएंगे इतिहास?
अब RCB के पास मौका है कि वो इस इंतजार को खत्म करे और अपने फैंस को पहली बार IPL ट्रॉफी का तोहफा दे। लेकिन उससे पहले DK को लेकर इंग्लिश दिग्गजों की मजाकिया चेतावनी भी चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+