RCB फैन्स को लगा बड़ा झटका, बेंगलुरु में नहीं होंगे IPL के मुकाबले, किस शहर में नया वेन्यू?

RCB: आरसीबी ने 17 साल बाद आईपीएल का ख़िताब अपने नाम करते हुए फैन्स को ख़ुशी का मौका दिया था लेकिन बाद यह गम में बदल गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान हुई भगदड़ में लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद बवाल देखने को मिला था और जांच भी हुई थी, जिसमें आरसीबी की गलती बताई गई।

अब एक और नई खबर आई है, जिससे आरसीबी के फैन्स को निश्चित रूप से निराशा हाथ लगने वाली है। दरअसल आरसीबी के मैच बाहर होने की उम्मीद है। ऐसी ही रिपोर्ट्स आ रही हैं कि इस बार चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के मुकाबले नहीं होंगे।

rcb

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार RCB इस सीजन अपने सभी 'होम' मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेल सकती है। दरअसल, जून में RCB की विजय परेड के दौरान हुए भीषण भगदड़ हादसे के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को किसी भी तरह के आयोजन के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई थी।

पुणे को वेन्यू बनाए जाने को लेकर चर्चा चल रही है लेकिन कन्फर्म कुछ भी नहीं हुआ है। बातचीत फ़िलहाल शुरुआती चरण में है, कुछ तकनीकी मुद्दों पर भी बातचीत होनी है। अगर सब कुछ ठीक रहेगा, तो पुणे में आरसीबी के मैचों को देखा जा सकेगा।

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी के मैच बेंगलुरु से बाहर कभी नहीं गए हैं, इस बार यह पहला मौका हो सकता है। अन्य टीमें अपने घरेलू मैदानों पर खेलने वाली है। बेंगलुरु ने साल 2009 में अपने मुकाबले नहीं खेले थे, उस समय पूरा इवेंट ही दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कराया गया था।

फ़िलहाल तो रिटेंशन लिस्ट पर ही चर्चा चल रही है और तैयारी भी हो रही है, अगले दो दिनों में यह भी सामने आ जाएगा कि आरसीबी और अन्य टीमों ने अपने किन प्लेयर्स को टीम में रखने का फैसला लिया है और रिलीज किये गए नाम कौनसे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+