Ravindra Jadeja: US की सड़कों पर 'मुकाबला... ' गाने पर थिरकते नजर आए 'सरजी', लोगों ने लगा दी क्लास

Ravindra Jadeja Dance Video Viral: टीम इंडिया के 'सरजी' यानी कि रवींद्र जडेजा भले ही इन दिनों मैदान से दूर है लेकिन खबरों से दूर नहीं है। दरअसल वो इन दिनों अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी पत्नी ने उनके हिडेन टैलेंट को दुनिया से रूबरू कराया है। दरअसल रिवाबा ने अपने इंस्टाग्राम पर जडेजा का डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है।

Ravindra Jadeja:

जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है कि 'मिस्टर RJ के हिडेन टैलेंट के बारे में पता चला', जो कि तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में जडेजा पूरी मस्ती में दिख रहे हैं और प्रभु देवा के मशहूर गीत 'मुकाबला....मुकाबला पर' थिरकते नजर आ रहे हैं। कोई शक नहीं वीडियो काफी फन और मस्ती वाला है, जिसे देखकर उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं।

क्रिकेट के कुछ फैंस इस बात पर काफी खफा

तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें जडेजा का यूं थिरकना बिल्कुल रास नहीं आया क्योंकि भारत और वेस्टइंडीज सीरीज में इंडिया की हालत काफी खराब है इसलिए क्रिकेट के कुछ फैंस इस बात पर काफी खफा है और जडेजा पर तंज कस रहे हैं कि 'वहां टीम की बैंड बजी है और यहां इन्हें नाचने से फुरसत नहीं है।'

सोशल मीडिया पर छाए जड्डू सिंह

तो वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि 'ये लोग सिर्फ टाइम पास करते हैं।' कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वक्त जड्डू सिंह ही छाए हुए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी किया वीडियो शेयर

ये वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भी शेयर किया गया है, जिसने लिखा है कि- 'जब जीवन आपको सोमवार देता है, तो जड्डू की तरह महसूस करें।'#WhistlePodu #Yellove".

30 अगस्त से शुरू हो रहा है एशिया कप

आपको बता दें कि जडेजा आपको अब एशिया कप में नजर आएंगे जो कि 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, इसके शुरू होने से पहले टीम इंडिया के कई वरिष्ठ खिलाड़ी इस वक्त ब्रेक पर हैं।

एशिया कप में पहली भिड़ंत पाकिस्तान से 2 सितंबर को

मालूम हो कि भारत की एशिया कप में पहली भिड़ंत 2 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होने वाली है। यह मैच कैंडी में खेला जाएगा, इस बार एशिया कप 50 ओवरों का मैच होगा, जिसके चार मैच पाकिस्तान में होंगे। एशिया कप का फाइनल 17 सितंबर को श्रीलंका में होगा।

65 टेस्ट, 174 वनडे और 64 टी20 मैच

आपको बता दें कि भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने इंडिया के लिए अब तक 65 टेस्ट, 174 वनडे और 64 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उन्होंने 2706 रन बनाए और 268 विकेट लिए हैं तो वही वनडे में उन्होंने 2,526 रन बनाए हैं और 191 विकेट लिए हैं तो वहीं टी20 इंटरनेशनल में जडेजा ने 457 रन बनाए हैं 51 विकेट लिए हैं। वो फील्डिंग में भी कमाल करते हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है एशिया कप में भी वो अपना चमत्कारिक गेम दिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+