जब 2 रन पर गिर गए 3 विकेट, कैसा था ड्रेसिंग रूम का माहौल, खुद रवींद्र जडेजा ने बताया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की है। मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को सिर्फ 41.2 ओवर में 201 रन के स्कोर पर डेर कर दिया था। लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एक-एक करके आउट हुए उसके बाद टीम काफी मुश्किल में पहुंच गई थी।

भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए। रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर शून्य के स्कोर पर आउठ हो गए। लेकिन ऐसे समय पर टीम इंडिया की पारी को संभालने का काम विराट कोहली और केएल राहुल ने किया है। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलायी।

Ravindra Jadeja

भारत के तीन विकेट सिर्फ 2 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इस वक्त ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रवींद्र जडेजा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक साथ तीन विकेट गिरने से थोड़ी चिंता जरूर बढ़ी थी लेकिन हमे पता था कि हमारे पास अच्छे खिलाड़ी है जो मैच में वापसी करा सकते हैं।

बता दें कि पहले ही मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज करके विश्वकप की अच्छी शुरुआत की है। जब भारतीय टीम मुश्किल में थी तो विराट कोहली और केएल राहुल ने 165 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। हालांकि विराट कोहली 85 रन के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन केएल राहुल ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

केएल राहुल ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। केएल को उनकी नाबाद पारी के चलते मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं विराट कोहली ने 86 रनों की पारी केली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। मैच में जडेजा ने 3 विकेट अपने नाम किए जबकि जबकि बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन को 1-1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+