रविंद्र जडेजा पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार, मुंह में बीड़ी लगाकर आंखों में दिखाए अल्लू अर्जुन के तेवर
नई दिल्लीः भारत में पुष्पा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा इस फिल्म के मुरीद हो चुके हैं। अपने स्टाइल के लिए पहले से ही चर्चित जडेजा अक्सर राजपुताना अंदाज दिखाने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहा यह ऑलराउंडर पुष्पा मूवी के मेन कैरेक्टर का गेटअप लेकर सोशल मीडिया पर आया।
कहने की जरूरत नहीं कि जडेजा का लुक एकदम किलर नजर आ रहा है। यहां जडेजा अल्लू अर्जुन की तरह बाल और दाढ़ी के साथ होंठो में बीड़ी दबाए नजर आ रहे हैं।

जडेजा का लुक एकदम किलर
कहने की जरूरत नहीं कि जडेजा का लुक एकदम किलर नजर आ रहा है। यहां जडेजा अल्लू अर्जुन की तरह बाल और दाढ़ी के साथ होंठो में बीड़ी दबाए नजर आ रहे हैं।
अगर आप इस फोटो के साइड में अल्लू का फोटो लगाकर देखे तो दोनों में काफी समानताएं पाएंगे। असली समानता एटीट्यूड की है जो काफी दमदार नजर आ रहा है। जडेजा की आंखे भी अर्जुन की तरह फियरलैस नजर आ रही हैं। दबंग लुक में पोस्ट की गई यह तस्वीर जडेजा को सोशल मीडिया पर बहुत वाहवाही दिला रही है।
पुष्पा की 'धूम' पूरे भारत में-
आपको बता दें कि पुष्पा की धूम पूरे भारत में मची हुई है। हालांकि इस फोटो में जडेजा का बीड़ी पीना कई लोगों की भौहें चढ़ा सकता है। लेकिन ऑलराउंडर ने इसके बारे में साफ स्पष्टीकरण भी दिया है।
बीड़ी के धुएं के साथ तेवर वाली आंखों में दिखने वाले जडेजा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो पर खासकर लिखते हैं कि, कृप्या ध्यान दीजिए कि बीड़ी का इस्तेमाल केवल ग्राफिक्स के लिए किया गया है। सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर होता है। इसका सेवन मत कीजिए।

CSK ने जडेजा को रिटेन किया है-
बता दें कि पुष्पा एक दक्षिण भारतीय फिल्म है जिसे 2021 के अंत में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मैडोना जैसे प्रसिद्ध सितारों के साथ रिलीज किया गया था।
जहां तक जडेजा की बात है कि तो वह चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन किए गए थे। आईपीएल मेगा ऑक्शन में केवल चार ही खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता था। जडेजा 16 करोड़ रुपए के जबरदस्त प्राइज पर रिटेन हुए हैं। वे फिलहाल चोट के चलते भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। 33 साल के जडेजा पहले ही आईपीएल 2022 के सबसे महंगे क्रिकेटरों में टॉप पर लीड कर रहे हैं और वे पिछले साल की तरह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने की ओर देख रहे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications