Ravindra Jadeja या पत्नी रिवाबा, कौन ज्यादा अमीर? जानिए दोनों की Net Worth के बारे में
Ravindra Jadeja and e Rivaba Jadeja Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मैनचेस्टर टेस्ट में जिस तरह की शतकीय पारी खेली है, उसने हर किसी का मन मोह लिया है। उनका मुरीद तो पूरा देश है ही लेकिन उनकी पत्नी रिवाबा ने उन्हें खास अंदाज में मुबारकबाद दी है।
उन्होंने Tweet किया था कि ''तलवार नहीं, शुद्ध योद्धा का जज्बा! 🚩मेरे पति रवींद्रसिंह जडेजा का यह शतक टीम को जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, उस समय उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक था।याद रखने लायक पारी, संजोने लायक पल - टीम इंडिया के सामूहिक जज्बे ने इसे और भी खास बना दिया!'

मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं तीनों स्टार खिलाड़ी
आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं लेकिन आज इनकी गिनती देश के ही नहीं दुनिया के अमीर खिलाड़ियों में होती हैं। इस आर्टिकल में हम रविंद्र जड़ेजा की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ की चर्चा कर रहे हैं।
जडेजा 15 मिलियन यानी कि 120 करोड़ रु की संपत्ति के मालिक
लेकिन अपने खेल के दम पर उन्होंने अपना एक अलग मुकाम बनाया है, Sportskeeda की खबर के मुताबिक जडेजा 15 मिलियन यानी कि 120 करोड़ रु की संपत्ति के मालिक हैं। वो आईपीएल और टीम इंडिया के ए क्लास खिलाड़ी हैं और इसलिए उनको मोटी सैलरी मिलती है तो वहीं वो बहुत सारे ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं, जिससे भी उनको लाखों की कमाई होती है।
आलीशान महल में रहते हैं 'सरजी', घोड़ों का भी है शौक
उनका गुजरात के जामनगर में एक आलीशान महल जैसा घर है तो वो लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं, उनके पास हुंडई एक्सेंट, सफेद ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और एक हायाबूसा बाइक है। वह घोड़ों की सवारी का भी शौक रखते हैं।
जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बीजेपी विधायक हैं
आपको बता दें कि जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बीजेपी विधायक हैं और एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हैं।रविंद्र जडेजा ने रिवाबा से लंबे अफेयर के बाद 17 अप्रैल 2016 को शादी की थी। साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं और 2022 में जामनगर नॉर्थ सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनीं।
रिवाबा जडेजा 97.35 करोड़ रुपये की मालकिन हैं
वो बिजनेसवुमन भी हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिवाबा जडेजा 97.35 करोड़ रुपये की मालकिन हैं, तो इस हिसाब से रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी से ज्यादा अमीर हैं।












Click it and Unblock the Notifications