IND vs WI: फिट नहीं हुए हैं रवींद्र जडेजा, क्या टी20 सीरीज के लिए भी होंगे टीम से बाहर?
पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 27। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। आवेश खान की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को फिर से प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं रवींद्र जडेजा तीसरे वनडे में भी टीम से बाहर हैं। बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रवींद्र जडेजा चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, क्योंकि वो अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। मेडिकल टीम उनकी चोट की प्रोग्रेस की निगरानी करेगी।

टी20 सीरीज के लिए फिट होंगे रवींद्र जडेजा?
आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे और फिर उन्हें पहले दो वनडे के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। जडेजा को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि तीसरे वनडे में उनकी वापसी हो सकती है, लेकिन चोट से रिकवर नहीं होने के कारण अभी जड्डू खेल से दूर ही रहेंगे। ऐसे में जडेजा के आगामी टी20 सीरीज में भी खेलने पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। वनडे के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
भारत की नजर क्लीन स्वीप पर
टीम इंडिया में एक बदलाव के साथ-साथ वेस्टइंडीज की टीम में दो चेंज किए गए हैं। जेसन होल्डर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की नजर अब विंडीज का सूपड़ा साफ करने पर है। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है और अगर भारत ने आज का मैच भी जीत लिया तो सीरीज में विंडीज का 3-0 से सफाया हो जाएगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications