IND vs ENG: अश्विन के लिए जडेजा की बड़ी भविष्यवाणी, बन जाएंगे 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज?
IND vs ENG: भारत के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि स्पिन जोड़ीदार रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में चल रहे सीरीज के शुरुआती टेस्ट में 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे। वहीं अश्विन और जडेजा अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर भारत की सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजी जोड़ी बन गए हैं।
अश्विन बड़े रिकॉर्ड के नजदीक
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया ने पहले ही दिन मेहमानों को 246 के स्कोर पर समेट दिया। हैदराबाद में अश्विन और रवींद्र जडेजा के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। दोनों खिलाड़ियों ने पहली पारी में 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अश्विन भी एक बड़े रिकॉर्ड से मात्र 10 विकेट की दूरी पर हैं।

जडेजा ने JioCinema और Sports18 पर 'मैच सेंटर लाइव' पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'मैं वास्तव में अश्विन के साथ गेंदबाजी करने का आनंद लेता हूं, दो स्पिनरों के एक साथ गेंदबाजी करने से वास्तव में मदद मिलती है। हम फील्ड सेटिंग, लाइन और लेंथ के बारे में बहुत सारे मैसेज शेयर करते हैं और हम भारत की जीत में योगदान देकर खुश हैं। हम वास्तव में प्रतिस्पर्धा का आनंद लेते हैं।'
अश्विन बन सकते हैं ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज
इंग्लैंड की पहली पारी में तीन विकेट लेने वाले अश्विन 500 टेस्ट विकेट से सिर्फ 10 विकेट दूर हैं, जिससे वह अनिल कुंबले (619 विकेट) के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट खेलने हैं, ऐसे में अश्विन के पास आने वाले दिनों में यह उपलब्धि हासिल करने का अच्छा मौका है।
जडेजा भी बड़े रिकॉर्ड के नजदीक
जडेजा ने कहा कि, 'अगर अश्विन 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लेते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी और मुझे उम्मीद है कि वह इस मैच में इसे हासिल कर लेंगे। मुझे 300 विकेट पूरे करने के लिए 25 विकेट चाहिए और इसे पूरा करने में पूरी सीरीज लग सकती है। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि अश्विन इस मैच में ही अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे और भारत के लिए विकेट लेना जारी रखेंगे।'
विशेष रूप से, भारत ने इंग्लैंड को 246 रनों के मामूली स्कोर पर आउट कर दिया। बेन स्टोक्स ने कप्तान के रूप में 70 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचने में मदद की और अंतिम शेसन की शुरुआत में ही आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने नाबाद 80 रन बनाकर भारत के स्कोर दबाव से मुक्त करने में अहम भूमिका निभाई। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 176 रन है। फिलहाल केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications