रविन्द्र जडेजा ने तोड़ी चुप्पी और पत्नी रिवाबा के सपोर्ट में उतरे, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Ravindra Jadeja: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में रविन्द्र जडेजा का गेम सबसे अलग रहा। जडेजा ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 122 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था और जडेजा ने इस दौरान 5 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद ऑल राउंड प्रदर्शन का रिवॉर्ड जडेजा को मिला। उनको इस मैच का बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। प्लेयर ऑफ़ द मैच लेकर जडेजा काफी खुश दिखे।

ravindra jadeja

जडेजा के पिता द्वारा उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा को लेकर हाल ही में दिए गए बयानों ने भूचाल ला दिया था। रिवाबा को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। जडेजा ने सभी आलोचकों को जवाब देते हुए अपनी पत्नी का समर्थन किया और बड़ी प्रतिक्रिया दी। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो जारी किया है।

प्लेयर ओद द मैच मिलने के बाद जडेजा ने इसे अपनी पत्नी रिवाबा को समर्पित कर दिया। जडेजा ने कहा कि दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल लेना खास है और वह भी शतक के बाद आने से और ज्यादा विशेष हो जाते हैं।

जडेजा ने कहा कि मेरे घरेलू मैदान पर यह खास प्लेयर ऑफ़ द मैच है। मैं यह अवॉर्ड अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहूँगा। उन्होंने मानसिक रूप से मेरे लिए काफी मेहनत की और सपोर्ट किया है। वह हमेशा मुझे आत्मविश्वास देती हैं। जडेजा यह कहते हुए काफी खुश थे।

गौरतलब है कि जडेजा के पिता ने कहा था कि मेरा बेटा अपनी पत्नी के कंट्रोल में है। रिवाबा को सिर्फ पैसों से मतलब है। हम उनसे अलग रहते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जडेजा और उनकी पत्नी को लोगों ने काफी ट्रोल किया था। अब जडेजा ने सभी को एक साथ जवाब दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+