IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने भारतीय सरजमीं पर रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी
India vs England, 3rd Test: भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जड़ेजा ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को आउट कर भारतीय सरजमीं पर 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए। भारत, राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड से भिड़ रहा है।
तीसरे दिन लंच के बाद भारत को बड़ी सफलता दिलाने के लिए जडेजा ने स्टोक्स को वापस पवेलियन भेज दिया। राजकोट में अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे जडेजा ने स्टोक्स को एक बड़ा शॉट खेलने के लिए मजबूर किया, जिसे इंग्लैंड के कप्तान सही समय पर खेलने में असफल रहे। लॉन्ग ऑन पर जसप्रीत बुमराह के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे।

जडेजा के नाम 70 टेस्ट मैच में 282 विकेट
स्टोक्स के आउट होने के बाद, जडेजा ने टॉम हार्टले को आउट करके भारत में 201 विकेट पर कब्जा कर लिया, इसके साथ ही भारत ने तीसरे दिन इंग्लैंड पर दबाव बना लिया। जडेजा ने भारत के लिए 70 टेस्ट मैचों में 282 विकेट लिए हैं, जबकि 3,0005 रन भी बनाए हैं।
बल्ले से भी जमकर चमेक जडेजा
टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 ऑलराउंडर जडेजा राजकोट में बेहतरीन फॉर्म में हैं। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली पारी में अपना चौथा टेस्ट शतक बनाया और भारत को 445 रन बनाने में मदद की। उन्होंने 125 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और दो छक्के लगाए। दिलचस्प बात यह है कि, जडेजा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन बनाने वाले 15वें भारतीय बन गए।
319 रनों पर सिमट गई इंग्लैंड की पारी
मैच की बात करें तो फिलहाल, तीसरा सेशन चल रहा है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 28 ओवर में 107/1 है। भारत ने 233 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी का आगाज किया। तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गई है और टीम इंडिया को 126 रनों की बढ़त मिली। इस दौरान भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।












Click it and Unblock the Notifications