IPL 2023 में धोनी का सबसे बड़ा सपोर्ट साबित होंगे सर जडेजा, CSK के पूर्व बल्लेबाज ने दिया यह बयान

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके सुरेश रैना का भी मानना है कि आईपीएल के आगामी सीजन में रवींद्र जडेजा धोनी एंड कंपनी के लिए महत्वपूर्ण प्लेयर साबित होंगे। सुरेश रैना ने कहा है कि हम जीत के साथ शुरुआत करेंगे।

Ravindra Jadeja and MS Dhoni

टीम इंडिया के हरफनमौला ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार वापसी की है। 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट लिए थे और बल्लेबाजी भी अच्छी की थी। जडेजा के इस प्रदर्शन को देख चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस काफी खुश हैं, क्योंकि 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के आगामी सीजन से पहले जडेजा के प्रदर्शन ने सीएसके के फैंस को उम्मीदों से भर दिया है। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके सुरेश रैना का भी मानना है कि आईपीएल के आगामी सीजन में रवींद्र जडेजा धोनी एंड कंपनी के लिए महत्वपूर्ण प्लेयर साबित होंगे।

जडेजा को लेकर क्या बोले रैना?

सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू में कहा है, "सर जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है। वो आईपीएल के आगामी सीजन में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेयर साबित होंगे। जडेजा एक शानदार रिहैब से गुजरे हैं और अपने आप को पूरी तरह फिट और तरोताजा दिख रहे हैं। जब जडेजा चेपॉक जाएंगे तो वहां के फैंस उन्हें और धोनी को चीयर करेंगे। आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेल रहे थे। सितंबर के बाद से वो क्रिकेट से दूर थे। इस दौरान वो एशिया और टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से दूर रहे थे।

धोनी को लेकर रैना ने कही बड़ी बात

सुरेश रैना ने आईपीएल के अपकमिंग सीजन में धोनी की संभावनओं को लेकर भी बड़ी बात कही है। दरअसल, यह माना जा रहा है कि धोनी 14 मई को चेपॉक के मैदान पर CSK के आखिरी लीग मैच में आईपीएल की पीली जर्सी में उतरेंगे। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रैना ने धोनी को लेकर कहा है कि यह चेन्नई के लिए बहुत ही खुशी का मौका होगा कि 2019 के बाद टीम के खिलाड़ी चेपॉक में खेलेंगे। रैना ने कहा है कि धोनी भी चेपॉक जाने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे और मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम जीत के साथ आईपीएल 2023 का आगाज करेगी।

सुरेश रैना ने इस बातचीत में युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर कहा कि वो चेपॉक में अपना पहला गेम खेलेंगे, वह एक महान खिलाड़ी हैं और निश्चित रूप से अपने खास मैच में वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रैना ने कहा कि एमएस धोनी भी चेपॉक वापस जाने के लिए काफी उत्सुक होंगे, यह बहुत ही रोमांचक रहने वाला है और मुझे उम्मीद है कि हम जीत के साथ आगाज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+