Ravichandran Ashwin: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से हटे रविचंद्रन अश्विन, मेडिकल इमरजेंसी के कारण लिया फैसला

India vs England, 3rd Test: रविचंद्रन अश्विन ने परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के कारण तीसरे टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार रात ये जानकारी दी। बोर्ड ने मीडिया और फैंस से अश्विन और उनके परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने का भी अनुरोध किया है।

500 वां टेस्ट विकेट लेने के कुछ घंटों बाद ही लिया फैसला
दरअसल, राजकोट में अपना 500 वां टेस्ट विकेट लेने के कुछ घंटों बाद ही अश्विन को भारतीय टीम से अपना नाम वापस लेना पड़ा। बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वह तत्काल प्रभाव से टीम से बाहर हो गए हैं। जहां शीर्ष क्रिकेट संस्था ने खिलाड़ी को अपना पूरा समर्थन दिया।

Ravichandran Ashwin

क्रिकेट बोर्ड ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, 'रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक चिकित्सा आपातकाल के कारण तत्काल प्रभाव से टेस्ट टीम से हट गए हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम पूरी तरह से अश्विन का समर्थन करती है।' .

मीडिया रिलीज में कहा गया है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में बीसीसीआई और पूरी टीम अश्विन का पूर्ण समर्थन करती है। बीसीसीआई चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार को अपना सपोर्ट देती है। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य और भलाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। बोर्ड अश्विन और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं।

राजकोट में थ्री लायंस के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब तक अप्रभावी रहा है, मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक केवल 35 ओवरों में 2 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। शुक्रवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड भारत से 238 रनों से पीछे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+