रविचंद्रन अश्विन के नाम है सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का कीर्तिमान, जानिए उनके सभी आंकड़े और रिकॉर्ड

Ravichandran Ashwin Stats: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के तुरंत बाद एक खबर ने हैरान कर दिया। रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। रोहित शर्मा ने इस खबर की पुष्टि कर दी और बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लगाया।

रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय स्पिन विभाग को एक दशक से नही ज्यादा समय तक संभालकर रखा और बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर रखा। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए एक धांसू ऑल राउंडर की भूमिका निभाई।

ravichandran ashwin

टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले ने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं लेकिन अश्विन का नाम उनके बाद ही आता है। टेस्ट क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहतरीन रहे हैं। अश्विन के आंकड़ों और रिकार्ड्स के बारे में यहाँ जान सकते हैं।

रविचंद्रन अश्विन के आंकड़े

  • टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम 537 विकेट हैं, वह ऐसा करने वाले ओवरऑल सातवें गेंदबाज हैं और भारत के दूसरे गेंदबाज हैं।
  • टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनरों में अश्विन का नाम चौथे स्थान पर है, मुरलीधरन, वॉर्न और अनिल कुंबले अन्य नाम हैं।
  • अश्विन ने टेस्ट में 6 शतक जड़े हैं, 500 विकेट और छह शतक जड़ने वाले वह पहले स्पिन गेंदबाज हैं।
  • उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 11 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज जीता है, मुरलीधरन के साथ वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
  • ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 12 बार प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे हैं, इस मामले में उनका सातवाँ स्थान है। पहला कोहली और दूसरा सचिन का नाम है।
  • टेस्ट में सबसे ज्यादा 37 बार अश्विन ने पारी में 5 विकेट हॉल झटके हैं।
  • 10 विकेट के मामले में वह पांचवें स्थान पर हैं। 8 बार उन्होंने ऐसा किया है। इस लिस्ट में टॉप पर मुरलीधरन (22) हैं।
  • बैटिंग में अश्विन ने 3505 टेस्ट में बनाए हैं और इस दौरान 6 शतक और 14 फिफ्टी उनके बल्ले से आई है।
  • अश्विन ने वनडे में 707 और टी20 क्रिकेट में 184 रन बनाए हैं।
  • टेस्ट में उन्होंने 106 मुकाबले खेले, एकदिवसीय में 116 और टी20 में 65 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उन्होंने 172 और टी20 में 56 विकेट झटके हैं।
  • आईपीएल में अश्विन ने 211 मुकाबले खेलकर 800 रन बनाए, इसमें एक फिफ्टी शामिल है। उन्होंने 180 विकेट झटके हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+