'क्रीज के अंदर शांति से रहें...,' 'मांकडिंग' को लेकर छिड़ी बहस पर आर अश्विन ने रखी अपनी राय, बताया ये समाधान

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच के बीच एक विवाद देखने को मिला था, जब आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर शादाब खान को रन आउट कर दिया। इस आउट के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई, जिसका जवाब अब आर अश्विन ने दिया है।

दरअसल, नॉन-स्ट्राइकर रन-आउट को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने 270 शब्दों का एक ट्वीट लिखा, जिसमें नॉन-स्ट्राइकर रन-आउट के आसपास की बहस पर उन्होंने अपनी राय रखी है। अपने ट्वीट में अश्विन ने यह भी बताया कि अगर विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा या स्टीव स्मिथ जैसे टॉप खिलाड़ी इस तरह से रन-आउट हो जाएं तो क्या होगा।

ravichandran ashwin

अश्विन ने अपनी पोस्ट लिखा कि, 'यह स्थिति का उचित मूल्यांकन है। कल्पना कीजिए कि कोई विश्व कप सेमीफाइनल में कोहली, रोहित, स्मिथ, रूट या किसी भी महत्वपूर्ण बल्लेबाज को नॉन स्ट्राइकर पर रन आउट कर दे, मुझे यकीन है कि सब आग बबूला हो जाएंगे और कुछ विशेषज्ञों द्वारा कैरेक्टर एसेसिनेशन का अभियान चलाया जाएगा जो अभी भी इससे सहमत नहीं हैं और निश्चित रूप से फैंस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।'

अश्विन ने बताया समाधान
अश्विन ने इसका समाधान बताते हुए कहा कि, 'केवल एक ही समाधान है, बल्लेबाज कोई भी हो और स्थिति चाहे जो भी हो, बल्लेबाज को यह देखना होगा कि गेंदबाज गेंद को कब फेंक रहा है और गेंद फेंकने से पहले कब कंधा रोटेट हो रहा है। यदि वह ऐसा नहीं करता है और रन आउट हो जाता है, तो हमें गेंदबाज की सराहना करनी चाहिए और बल्लेबाजों को बताना चाहिए कि उसे इसका ध्यान रखना चाहिए।'

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद गुस्से में दिखे बाबर आजम, क्या हुआ जो अंपायर को देना पड़ा दखल? देखें Video

अश्विन ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, 'फिलहाल सभी टीमें ऐसा नहीं कर रही हैं, लेकिन विश्व कप आते ही मुझे वास्तव में उम्मीद है कि हर कोई इसके लिए तैयार होगा, क्योंकि विश्व कप जीतना जीवन भर की उपलब्धि है। क्या जीतना ही सब कुछ है? यह कुछ के लिए सब कुछ है और कई अन्य के लिए नहीं, हमें दोनों को स्वीकार करने की आवश्यकता है, क्योंकि हम सभी अलग हैं। क्रीज के अंदर रहें और शांति से रहें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+