IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, इस कीर्तिमान वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे

Ravichandran Ashwin: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है। यह मैच 2 फरवरी को शुरू हो जाएगा। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के एक दिन पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जेम्स एंडरसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम के स्पिनर पिछले मुकाबले में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। दूसरी पारी के दौरान ऐसा देखने को मिला था। रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया के मुख्य स्पिनर हैं और वह एक बड़े कीर्तिमान के मुहाने पर खड़े हुए हैं। दूसरे टेस्ट में वह रिकॉर्ड बना सकते हैं।

ravichandran ashwin

अश्विन अपने टेस्ट जीवन में 500 विकेट पूरे करने में अश्विन को महज 4 विकेटों की और दरकार है। अश्विन इस टेस्ट मैच में यह कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो 500 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑफ़ स्पिनर बन जाएंगे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने कुल 619 विकेट हासिल किये हैं। हालांकि वह लेग स्पिनर थे। अश्विन ऑफ़ स्पिनर हैं। ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी पहले हरभजन सिंह थे। भज्जी ने 103 मैचों में 417 विकेट झटके थे। अश्विन ने वह आंकड़ा पार कर दिया था।

फ़िलहाल अश्विन के नाम 96 टेस्ट मुकाबलों में 496 विकेट हैं। कीर्तिमान से महज 4 विकेट दूर हैं और यह हासिल होता हुआ लग रहा है। अश्विन विशाखापट्टनम में इतिहास रच देंगे। हालांकि भारतीय टीम के पास अन्य स्पिनर भी हैं लेकिन टीम इंडिया के ऊपर दबाव तो होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+