रविचंद्रन अश्विन को राष्ट्रपति ने किया पद्म श्री से सम्मानित, श्रीजेश को भी दिया गया पुरस्कार
Padma Awards: भारत के कुछ धांसू खिलाड़ियों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार दिए गए। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री से नवाजा गया है। इसका वीडियो सामने आया है।
अश्विन राष्ट्रपति भवन अपने परिवार के साथ गए थे, वह काला सूट पहनकर पुरस्कार लेने के लिए पहुंचे थे। उनका एक वीडियो भी सामने आया है। अश्विन का नाम पुकारे जाने पर तालियाँ बजने लगीं। उनकी पत्नी इस समय काफी खुश नजर आ रही थीं।

खुद अश्विन के चेहरे पर भी चमक देखने को मिली। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अश्विन रिटायरमेंट लेकर बीच में ही वापस आ गए थे। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए पद्म श्री से नवाजा गया है। हॉकी के एक दिग्गज को भी राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है।
अश्विन ने भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट में उनके नाम 537 विकेट हैं। इसके अलावा एकदिवसीय क्रिकेट में अश्विन ने कुल 156 विकेट झटके। टी20 में उन्होंने 72 विकेट हासिल किये हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह आईपीएल में एक्टिव हैं, वह चेन्नई सुपर किंग्स में हैं।
भारतीय हॉकी प्लेयर पीआर श्रीजेश को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया। टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में भारत ने दो बार कांस्य पदक अपने नाम किया था। गोलकीपर के रूप में खेलते हुए श्रीजेश ने टीम के लिए बेहतरीन काम किया था। अब वह भी रिटायर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications