अश्विन को बेन स्टोक्स से नहीं इस खिलाड़ी से है जलन, खुद आकर बताया चौंकाने वाला नाम
Ashwin on Chris Woakes: इस समय इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को दुनिया में बेस्ट ऑल राउंडर माना जाता है। उनके खेल की बात ही कुछ अलग है। भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के एक दूसरे ऑल राउंडर को लेकर कहा कि उनको देखकर मुझे जलन होती है।
अश्विन ने इंग्लिश खिलाड़ी क्रिस वोक्स की तारीफ की है। भारतीय ऑफ़ स्पिनर को हैरानी हुई है कि वोक्स इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में रेगुलर रूप से नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिस वोक्स अगर किसी अन्य देश में होते, तो शायद नियमित रूप से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते।

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि वोक्स एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर गेम के साथ बेहतर होते चले जाते हैं। मैं अब भी नहीं समझ पा रहा कि वोक्स को इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में रेगुलर रूप से क्यों नहीं रखा जाता। अगर वह अन्य किसी देश में होते तो, चोट के अलावा वह हर बार टीम की प्लेइंग इलेवन में होते।
वोक्स को लेकर अश्विन ने कहा कि वह चीजों को आसान बना देते हैं और मैं उनको खेलते हुए देखकर जलता हूं। मुझे उनको देखकर जलन होती है। जिस तरह वह भागते हैं, ऐसा लगता है कि उनको भागने के लिए किसी ने ट्रेनिंग दी है। एक बार अपना स्पेल समाप्त करने के बाद वह थके हुए नहीं दिखते। उनका रनअप अच्छा है और गेंदबाजी एक्शन भी नेचुरल है।
गौरतलब है कि एशेज सीरीज में क्रिस वोक्स इंग्लैंड के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में एक पारी में उनके पांच विकेट आए थे। इसके बाद अंतिम टेस्ट मुकाबले में भी क्रिस वोक्स ने 7 विकेट झटके थे। जुलाई महीने में आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के दावेदारों में क्रिस वोक्स का नाम शामिल है। उनके अलावा जैक क्रॉली और नीदरलैंड्स के बैस डी लीड का नाम भी है।












Click it and Unblock the Notifications