Ind Vs Eng: रवि शास्त्री ने बताया आज कौन होंगे दो X-फैक्टर खिलाड़ी, अभी तक इनका विश्वकप ठंडा रहा है

Ind Vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले हर किसी की नजर आज के मैच पर है। दोनों ही टीम इस मैच में जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगी। इंग्लैंड की टीम की बात करें तो इंग्लैंड का इस विश्वकप में अभी तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है, जैसे-तैसे इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है, लेकिन आज के मैच को इंग्लैंड की टीम पीछे के अपने प्रदर्शन को भुलाकर पूरी ताकत झोंकने की कोशिश खरेगी। भारतीय टीम की बात करें तो भारत का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है।

हार्दिक-स्टोक्स एक्स फैक्टर

हार्दिक-स्टोक्स एक्स फैक्टर

आज के मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि मेरे लिहाज से आज के मैच में दो खिलाड़ी काफी अहम होने वाले हैं। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और इंग्लैंड की टीम से बेन स्टोक्स। दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं और दोनों ही ऑलराउंडर हैं, लेकिन इन दोनों के लिए यह विश्वकप अभी तक ठंडा रहा है। ऐसे में आज के मैच में यह दोनों खिलाड़ी मेरे लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

विराट लें अपना समय

विराट लें अपना समय

रवि शास्त्री ने कहा कि आज का मैच बड़ा है, आज के मैच में विराट कोहली को खुद को समय देना चाहिए शुरुआत में। वह बड़े खिलाड़ी हैं, उन्हें शुरू में समय लेना चाहिए, वह बाद में इसकी भरपाई कर सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली का कद बहुत बड़ा है लेकिन करने का आज दिन हैं। अर्शदीप सिंह और सूर्यकुमार यादव पहला विश्वकप खेल रहे हैं। दोनों ही बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं, यह भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

35 साल बाद आमने-सामने

35 साल बाद आमने-सामने


दिलचस्प बात है कि भारत और इंग्लैंड 35 साल के बाद विश्वकप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। 1987 में जब आखिरी बार दोनों ही टीमें विश्वकप के सेमीफाइनल में टकराई थीं तो भारत को उस मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था, ऐसे में भारतीय टीम आज उस इतिहास को भुलाकर नया इतिहास दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस विश्वकप में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं, दोनों ही अपने खाते में 200-200 से अधिक रन जोड़ चुके हैं। ऐसे में हर किसी की नजर आज इन दोनों खिलाड़ियों पर रहने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+