WTC फाइनल के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन घोषित! रवि शास्त्री ने इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
WTC final, Ravi Shastri picks his playing 11: भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है।

Indian team playing eleven for the WTC final: आईपीएल-2023 के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है। 7 जून से होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई है। भारत पिछले साल भी फाइनल में पहुंचा था। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वह जीत हासिल करने में नाकाम रहा।
7-11 जून तक होगा मैच: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का आगाज सात जून से होना है। 7 से लेकर 11 जून तक भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेगी। लंदन के द ओवल मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रह सकता है। वहां की पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
रवि शास्त्री ने चुनी टीम: इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल के एक कार्यक्रम में रवि शास्त्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों को मिलाकर बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। जिसमें उन्होंने भारत के चार और ऑस्ट्रेलिया के सात खिलाड़ी को चुना है। शास्त्री ने भारतीय खिलाड़ियों में से रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को ही जगह दी है।
भारतीय टीम के लिए ऐसी है प्लेइंग इलेवन: रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर रखा है। शास्त्री ने विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को मौका नहीं दिया है। उन्होंने केएस भरत पर अधिक भरोसा जताया है। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज के साथ शार्दुल ठाकुर को जगह दी है।
भारतीय टीम: शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया का मिश्रित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, रवींद्र जडेजा, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, मोहम्मद शमी।












Click it and Unblock the Notifications