World Cup 2023: तिलक वर्मा को क्या वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका? जानिए पूर्व भारतीय कोच ने क्या कहा

World Cup 2023, Ravi Shastri backs Tilak Varma: भारत को इस साल अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, इस बात की चर्चाएं जोरों पर है। वर्ल्ड कप से पहले भारत को एशिया कप भी खेलने जाना है। जिसके लिए टीम का ऐलान कुछ दिनों में किया जा सकता है। एशिया कप में हिस्सा लेने वाले अधिकतर खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल होंगे।

नंबर चार है परेशानी: भारत के लिए नंबर चार पर अब तक कई खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है। लेकिन अधिकतर खिलाड़ी इस पोजिशन पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम ही रहे हैं। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने जरूर कुछ पारियों में भारत के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। लेकिन चोटिल होने के कारण वह लंबे समय से टीम से बाहर ही चल रहे हैं। ऐसे में अगर वह वर्ल्ड कप हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो नंबर चार पर किसी और खिलाड़ी को उतारा जा सकता है।

Ravi Shastri 1

पूर्व भारतीय कोच की पसंद तिलक वर्मा: युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा से पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। तिलक वर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। वह नंबर चार पर आकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे। वर्ल्ड कप के लिए पूर्व कोच रवि शास्त्री ने नंबर 4 के लिए तिलक वर्मा को उपयुक्त बताया है। ऐसे में इस खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।

जमकर की तारीफ: तिलक वर्मा को लेकर शास्त्री ने कहा कि उनमें परिपक्वता है, एक अलग ही चमक है। वह भारतीय मध्यक्रम में काफी अंतर पैदा करेंगे। वह सिर्फ 20 साल का है, वह जिस तरह की परिपक्वता दिखा रहा है, ऐसा लगता है वह काफी बड़े हैं। एशिया कप के लिए टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा, ऐसे में तिलक वर्मा को इस टीम में मौका मिलता है या नहीं ये देखना भी दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+