Afghanistan ने किया खतरनाक टीम का ऐलान, राशिद खान की वापसी, इन धुरंधरों पर रहेगी नजर

Afghanistan squad for Test series: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिदी करेंगे और राशिद खान भी इस दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। राशिद खान ने साल 2021 में आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेला था, लेकिन कमर की चोट के कारण उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से खुद को अलग कर लिया था। अब वह इस सीरीज के लिए टीम में वापसी कर रहे हैं।

18 सदस्यीय टीम का ऐलान

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। जिसमें 7 अनकैप्ड (अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले) खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बशीर अहमद और ऑलराउंडर इस्मत आलम प्रमुख हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के कारण टीम में जगह बनाई है। इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Rashid Khan 1

कब और कहां होगा टेस्ट मैच

इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई, फरीद अहमद मलिक, रियाज हसन और सिदिकुल्लाह अटल को भी टीम में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के चयन से टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। जिम्बाब्वे दौरे पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से और दूसरा टेस्ट 2 जनवरी, 2025 से खेला जाएगा। दोनों टेस्ट बुलवायो में खेले जाएंगे।

राशिद खान को लेकर चयनकर्ता ने क्या कहा

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने राशिद की टेस्ट टीम में वापसी को लेकर उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा कि राशिद खान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जो हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), इकराम अली (विकेटकीपर), अफसर जजई (विकेटकीपर), रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, बहीर शाह महबूब, इस्मत आलम, अजमतुल्लाह उमरजई, जहीर खान, जिया उर रहमान अकबर, जहीर शहजाद, राशिद खान, यामीन अहमदजई, बशीर अहमद अफगान, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+