राशिद खान का ऑस्ट्रेलिया को करारा जवाब, बिग बैश लीग छोड़ने की दी धमकी

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेलने का निर्णय लिया है। राशिद खान ने जवाब दिया है।

Rashid Khan

Rashid Khan reaction on Australia ODI Decision: ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से हटने का निर्णय लिया है। दोनों देशों के बीच यह एकदिवसीय सीरीज यूएई में खेली जानी थी। अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति किये जा रहे दुर्व्यवहार को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन-उल-हक ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू T20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग से हटने का फैसला ले लिया। उन्होंने ट्विटर पर अपने फैसले की जानकारी दी। मामले में अब अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान भी कूद पड़े हैं। राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट करते हुए निराशा जताई है और बिग बैश लीग से हटने की चेतावनी भी दी है।

राशिद खान ने दी चेतावनी

राशिद खान ने दी चेतावनी

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए राशिद खान ने कहा कि मार्च में होने वाली सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के हटने पर मुझे काफी निराशा हुई है। आगे राशिद खान ने लिखा कि मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए गर्व होता है और मैंने वर्ल्ड क्रिकेट में काफी अच्छी प्रगति की है। ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से हमें नुकसान होगा। अगर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने से ऑस्ट्रेलिया को असहजता होती है तो मैं भी बिग बैश लीग में खेलते हुए किसी को असहज महसूस नहीं कराना चाहूंगा। इसलिए भविष्य में बिग बैश लीग मैं खेलने को लेकर मैं विचार करूंगा।

नवीन उल हक पहले ही छोड़ चुके BBL

नवीन उल हक पहले ही छोड़ चुके BBL

राशिद खान से पहले उनके ही देश के एक और खिलाड़ी नवीन उल हक ने बिग बैश लीग से हटने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना फैसला सोशल मीडिया के जरिए बताया। नवीन उल हक ने लिखा कि इस तरह के बचकाने फैसले बंद करने होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने एकमात्र टेस्ट खेलने को लेकर भी कुछ ऐसा ही किया था। नवीन ने यह भी लिखा कि अब समय बिग बैश लीग से नाम वापस लेने का है।

टेस्ट मैच को लेकर भी ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा किया था

टेस्ट मैच को लेकर भी ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा किया था

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में खेलने से भी मना कर दिया था। यह टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में ही होना था। अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार द्वारा महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचारों को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह निणर्य लिया। अफगानिस्तान के पास महिला क्रिकेट टीम भी नहीं है। तालिबान की तरफ से महिला क्रिकेट टीम को खिलाने की अनुमति नहीं है। ये सभी चीजें अफगानिस्तान टीम के खिलाफ जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+