Ravindra Jadeja ने मैदान पर आते ही कहर बरपाया, 7 विकेट लेकर विपक्षी टीम को किया पस्त

चोट के बाद जडेजा ने रणजी ट्रॉफी के साथ मैदान पर वापसी करने की योजना बनाई थी और यह सफल रही, उन्होंने मैच में 8 विकेट झटके।

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja took 7 wickets: चोट के बाद वापस आने के लिए रविन्द्र जडेजा को खुद की फॉर्म साबित करनी थी जिसे उन्होंने करके दिखाया है। रणजी ट्रॉफी में जडेजा की फिरकी ने बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। जडेजा ने रणजी ट्रॉफी से मैदान पर वापसी करने की योजना बनाई थी और यह काफी हद तक सही रही है। जडेजा ने सौराष्ट्र की तरफ से तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबले में खेलने का निर्णय लिया और अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा दिया।

VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी अचानक अभ्यास कर रही टीम इंडिया के ड्रेसिंग पहुँच गए, वीडियो तेजी से वायरल
दूसरी पारी में जडेजा ने बरपाया कहर

पहली पारी में महज एक विकेट मिलने के बाद जडेजा के ऊपर थोड़ा दबाव था लेकिन इसको उन्होंने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। दूसरी पारी में उन्होंने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17।1 ओवर में 7 विकेट अपने नाम किये। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले जडेजा ने दर्शा दिया है कि वह एक बार फिर से अपनी घातक स्पिन गेंदबाजी के लिए तैयार हैं और कंगारू टीम को उनके खिलाफ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
नियमित अंतराल पर झटके विकेट

तमिलनाडु की दूसरी पारी के दौरान जडेजा ने पिच की स्थिति को देखकर स्पिन गेंदबाज धर्मेन्द जडेजा को आक्रमण पर लगाया। इसके बाद दूसरा ओवर लेकर वह खुद आ गए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने शाहरुख़ खान को पवेलियन की राह दिखा दी। यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और नियमित अंतराल पर तमिलनाडु के बल्लेबाजों को आउट करते हुए चले गए। तमिलनाडु की टीम महज 133 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। सौराष्ट्र को 266 रनों का लक्ष्य मिला है, जो आसान नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने को तैयार

धाकड़ प्रदर्शन के बाद जडेजा ने बता दिया कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। सीरीज में उनकी भागीदारी फिटनेस के ऊपर थी। अब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन करते हुए फिटनेस और फॉर्म दोनों दिखाई है। घुटने की चोट के कारण वह पिछले साल काफी समय तक मैदान से बाहर रहे थे। उनके घुटने की सर्जरी हुई है। अब वह फिर से एक्शन के लिए तैयार हैं।

Recommended Video

    Ind vs Aus: Ravindra Jadeja की टीम में वापसी से पहले होगा टेस्ट,रणजी में हुई एंट्री | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+