BCCI के कड़े रुख का दिख रहा तगड़ा असर, पंत-गिल के बाद एक और भारतीय Ranji Trophy खेलने को तैयार

Ranji Trophy: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद बीसीसीआई का कड़ा रुख दिखाई दे रहा है। कोच और कप्तान के साथ बोर्ड ने मीटिंग भी की थी। इसके बाद अब प्लेयर्स का रुख भी सामने आ रहा है। बोर्ड के एक्शन का असर भी देखने को मिल रहा है।

कुछ भारतीय प्लेयर्स ने रणजी ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई है। इनमें बड़े नाम भी शामिल हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई रणजी टीम का अभ्यास सेशन जॉइन किया है। वह रणजी मैच खेलेंगे या नहीं, इस पर कोई जानकरी सामने नहीं आई है। दो और खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है।

yashasvi jaiswal

दिल्ली के लिए ऋषभ पंत और पंजाब के लिए शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई है। अब एक और खिलाड़ी ने खुद को टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध बताया है। यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए आगामी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलने वाले हैं।

Ranji Trophy का अगला राउंड कब

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार यशस्वी जायसवाल ने खुद को रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उपलब्ध बताया है। मुंबई का अगला मुकाबला जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 23 जनवरी को मुकाबला खेला जाएगा। उसमें वह खेलते हुए नज़र आएँगे। अगले कुछ ही दिनों में मुंबई टीम की घोषणा की गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यशस्वी जायसवाल मुंबई की टीम के साथ प्रैक्टिस भी करेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से जायसवाल बाहर

गौरतलब है कि जायसवाल का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान चला था। हालांकि वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के दौरान टीम में नहीं चुने गए हैं। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया की तरह Ranji Trophy में चलेगा बल्ला?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जायसवाल का बल्ला चला था और 10 पारियों में उन्होंने 391 रन बनाए थे। जायसवाल ने वहां शतक भी जड़ा था और कुछ मौकों पर सेंचुरी से चूक भी गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+