चेतेश्वर पुजारा ने गदर मचाते हुए जड़ा 61वां शतक, रिंकू सिंह ने भी खेली धमाकेदार पारी

Ranji Trophy: टीम इंडिया से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा खुद को एक बार फिर से साबित करने में सफल रहे हैं। पुजारा रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की तरफ से खेल रहे हैं और उनके बल्ले से रन निकले हैं। पुजारा शतक जड़ने में सफल रहे हैं। उन्होंने शानदार बैटिंग कर टीम को संभाला है। दिन का खेल समाप्त होने तक पुजारा आउट नहीं हुए और नाबाद लौटे।

झारखण्ड के खिलाफ मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा ने 162 गेंदों का सामना करते हुए सैकड़ा जमा दिया। यह पुजारा के करियर का 61वां फर्स्ट क्लास शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा का शतक अहम माना जा सकत है। भारतीय टीम की घोषणा भी फ़िलहाल नहीं हुई है।

cheteshwar pujara

पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद पुजारा को टीम से बाहर कर दिया गया था। फाइनल मैच में उनका बल्ला नहीं चला था। इसके बाद उनको आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन पुजारा शतक जड़ने के बाद क्रीज पर टिके रहे और 109 रन बनाकर नाबाद लौटे।

रणजी ट्रॉफी में अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो रिंकू सिंह के बल्ले से भी रन देखने को मिले हैं। यूपी के लिए केरल के विरुद्ध खेलते हुए रिकू सिंह ने 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उत्तर प्रदेश की टीम 124 रनों पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। रिंकू सिंह ने आकर टीम को संभाला।

पहले दिन के खेल में तिलक वर्मा ने हैदराबाद के लिए शतकीय पारी खेली। दूसरे दिन कर्नाटक के लिए खेलते हुए देवदत्त पडीक्कल ने भी शतक जमा दिया। वह 193 रन बनाकर आउट हुए। दुर्भाग्य से पडीक्कल दोहरा शतक नहीं जमा पाए। उन्होंने महज 216 गेंदों में ये रन बनाए। मनीष पांडे के बल्ले ने भी आग उगली। वह भी शतक जमाने में सफल रहे। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+