रमीज राजा ने ढूंढा 'मिनी रोहित शर्मा', भारत की लगातार जीत के बाद पाकिस्तान को दे डाली नसीहत
पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सफेद गेंद सीरीज हारी थी लेकिन भारत ने उसी टीम के खिलाफ आसान सीरीज जीत दर्ज की जिससे पूर्व पीसीबी चीफ रमीज काफी प्रभावित हुए हैं।

भारत ने अपने घर पर एक और सीरीज जीत ली है। पहले श्रीलंका को टी20 और वनडे में हराया गया फिर कीवियों को वनडे में मात दे दी है जबकि सीरीज का एक मुकाबला अभी बाकी है। इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी। ऐसे में पूर्व पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने रायपुर में 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ अजेय बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया की प्रशंसा की। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का मानना है कि पाकिस्तान को यह देखना चाहिए कि कैसे मेन इन ब्लू अपने घर के बादशाह हैं। 2019 विश्व कप के बाद से, टीम इंडिया ने घर में 19 में से 15 वनडे मैच जीते हैं।

कई टीमों को हरा चुकी है टीम इंडिया
रोहित शर्मा एंड कंपनी ने रायपुर में हुए दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है जिसके बाद रमीज ने तारीफ की है। रमीज अब पीसीबी चीफ नहीं रहे ऐसे में फिर से भारत की तारीफे वे वैसे ही करेंगे जैसे अध्यक्ष बनने से पहले करते थे। दूसरी ओर टीम इंडिया भी घर पर काबिलेतारीफ है क्योंकि वो पहले ही घरेलू मैदानों पर वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हरा चुकी है।

वहां पाकिस्तान लगातार हार रहा है
घर में भारत के दबदबे के बारे में बात करते हुए, रमीज राजा ने अपने YouTube चैनल पर कहा, 'भारत को भारत में हराना मुश्किल है। यह पाकिस्तान सहित उपमहाद्वीप की अन्य टीमों के लिए सीखने वाली बात है। पाकिस्तान के पास भी पर्याप्त क्षमता है, लेकिन घरेलू सीरीज के परिणाम टीम इंडिया की तरह नहीं मिल रहे है।"

घर में एक टेस्ट मैच जीतने में भी असफल रहा पाक
बाबर आजम की सबसे कड़ी आलोचना इसी बात को लेकर है कि वे घरेलू सीरीज बहुत हार रहे हैं वर्ना पाकिस्तान ने विदेशों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है जहां उन्होंने एशिया कप फाइनल खेला, न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज जीती, फिर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेला लेकिन घर पर हारते गए। बाबर आजम की टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज गंवा दी और घर में एक टेस्ट मैच जीतने में भी असफल रही। वेइंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-3 से हारे और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में से एक को भी जीतने में असफल रहे।

शुभमन गिल को मिनी रोहित शर्मा बताया
इसके साथ ही राजा ने शुभमन गिल को मिनी रोहित शर्मा बताया। गिल इस समय टीम के बेस्ट बल्लेबाज की तरह खेल रहे हैं। 23 वर्षीय शुभमन वनडे दोहरा शतक बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी बने। गिल फिलहाल रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर न्यूजीलैंड सीरीज खेल रहे हैं।
रमीज ने कहा, "शुभमन गिल एक मिनी-रोहित शर्मा की तरह दिखते हैं। उसके पास अतिरिक्त समय है और वह अच्छे दिखते हैं। उसके पास पर्याप्त क्षमता है। समय के साथ वे आक्रामक भी होते जाएंगे। उन्हें कुछ बदलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हाल ही में दोहरा शतक बनाया है।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications