भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले रमीज राजा के बदले सुर, अब शुरू कर दी 'चमचागिरी', वीडियो वायरल

Ramiz Raja on Team India: भारत के खिलाफ अक्सर बेतुका बयान देने वाले पाकिस्तान के पूर्व ओपनर और चेयरमैन रमीज राजा अब टीम इंडिया के खिला़ड़ियों की तारीफ कर रहे हैं।

ramiz raja

Ramiz Raja on Team India: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है। न्यूजीलैंड भारत आने से पहले पाकिस्तान को उसके घर में वनडे सीरीज हराकर आई थी। लेकिन भारत में उनके खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से ही अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। पहले दो वनडे में हार के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम सीरीज गंवा बैठी। भारत की इस जीत के बाद क्रिकेट के दिग्गज लगातार टीम की तारीफ कर रहे हैं।

 रमीज राजा के बदले सुर

रमीज राजा के बदले सुर

अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब रमीज राजा ने भारत को लेकर कई विवादित बयान देने का काम किया था। रमीज राजा ने एशिया कप 2023 के लिए बीसीसीआई को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भारत अगर पाकिस्तान एशिया कप खेलने नहीं आता है तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगा। लेकिन इन दोनों इवेंट से पहले रमीज राजा की कुर्सी चली गई।

पावर खत्म तो बदले तेवर

पावर खत्म तो बदले तेवर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रमीज़ राजा अब भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर उन्होंने भारतीय टीम पर निशाना साधा था। भारत इंग्लैंड से हारकर सेमीफाइनल से बाहर हो गया था, जिसके बाद रमीज राजा ने टीम इंडिया पर चुटकी ली थी। उन्होंने भारत को निशाने पर लेते हुए कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट काफी आगे बढ़ रहा है और पाकिस्तान ने बिलियन डॉलर इंडस्ट्री वाली टीम को भी पीछे कर दिया है।

भारत को भारत में हराना लगभग नामुमकिन

भारत को भारत में हराना लगभग नामुमकिन

पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद रमीज राजा लगातार अपने ऑफिश्यली यू-ट्यूब चैनल पर फैंस के सामने अपनी बात रखने का काम कर रहे हैं। रमीज राजा ने भारत की जीत के बाद कहा कि भारत को भारत में हराना लगभग नामुमकिन हो गया है और ये चीज पाकिस्तान समेत उपमहाद्वीप की अन्य टीमों के लिए भी सीखने वाली बात है। रमीज राजा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। बता दें कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रायपुर में 8 विकेट से मात दी। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका को 3-0 से मात दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+