रमीज़ राजा के तेवर पड़े धीमे, बीसीसीआई के सामने गिड़गिड़ाए और कहा इतनी बात तो मान लो

एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी की बयानबाजी के बीच रमीज राजा के तेवर धीमे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को भारत और पाकिस्तान की आवश्यकता है।

Ramiz Raja on Asia Cup: अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप होना है और इसको लेकर कई तरह की बयानबाजी देखने को मिल रही है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने का बयान दिया। इसके बाद रमीज़ राजा ने भी प्रतिक्रिया दी। अब एक बार फिर से रमीज़ राजा की तरफ से मामले को लेकर बयान आया है। रमीज़ राजा ने बताया है कि क्यों उन्होंने कड़े शब्दों में का इस्तेमाल किया। उन्होंने बीसीसीआई पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि बयानबाजी पहले वहां से शुरू हुई थी।

रमीज़ राजा आईसीसी से नाराज

रमीज़ राजा आईसीसी से नाराज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड आईसीसी से नाराज हैं। राजा का कहना है कि अगर पाकिस्तान सरकार वर्ल्ड कप के लिए सुरक्षा मामलों के कारण टीम को भारत भेजने से मना कर दे तो क्या होगा। यह एक भावुक मसला है। सब चीजें बीसीसीआई की तरफ से शुरू की गई है। हमने तो सिर्फ जवाब दिया है। टेस्ट क्रिकेट को भारत और पाकिस्तान की जरूरत है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में क्या हुआ? वहां 90 हजार फैन्स आए थे। ईरान और अमेरिका फीफा में क्यों खेल रहे हैं। फीफा अध्यक्ष के सामने यह मामला आया था। ईरान में महिला अधिकारों सहित कई मामले हैं लेकिन उन्होंने फुटबॉल को हाथ में उठाया और कहा कि यह खेल कई मसले हल कर सकता है। खेल के माध्यम से हम इस तरह की मानसिकता का हल निकाल सकते हैं। गेंद और बल्ले के साथ खेलते हुए भी बातचीत होनी चाहिए।

पीसीबी ने दी थी धमकी

पीसीबी ने दी थी धमकी

जय शाह ने एशिया कप पाकिस्तान से अन्यत्र शिफ्ट किये जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद पीसीबी की तरफ से धमकी भरे बयान आने लगे। रमीज राजा ने कहा था कि अगर एशिया कप पाकिस्तान में नहीं होगा तो हम इसमें नहीं खेलेंगे। इसके अलावा राजा ने यह भी कहा कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं आएगी तो अगले साल हम भी वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के लिए वहां नहीं जाएंगे। पाकिस्तान के बिना वर्ल्ड कप कौन देखेगा। हम भी अपने कड़े तेवर दिखाएंगे। (Photo: Twitter)

एशिया कप पर फैसला पेंडिंग

एशिया कप पर फैसला पेंडिंग

बीसीसीआई की तरफ से एशिया कप को लेकर एक बार ही बयान आया था। इसके बाद से पीसीबी की तरफ से लगातार बयान आ रहे हैं। पाक बोर्ड को डर है कि कहीं एशिया कप को कहीं अन्य जगह शिफ्ट न कर दिया जाए। हालांकि यह निर्णय एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में होना है। पीसीबी के तेवर अब थोड़े नरम पड़ते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+