श्रेयस अय्यर ने बहन के साथ मनाया रक्षाबंधन, क्यूट फोटो पोस्ट कर दी बधाई, फैंस की आई बाढ़

Rakshabandhan: भाई और बहन के बीच रक्षाबंधन के पावन अवसर के फोटो सामने आने लगे हैं और क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं हैं। क्रिकेटरों में सबसे पहले श्रेयस अय्यर का फोटो सामने आया है। वह अपनी बहन के साथ इस त्यौहार को मना रहे हैं और दोनों का एक साथ फोटो आया है।

श्रेयस अय्यर ने रक्षाबंधन की शुभकामनाओं का कैप्शन लिखते हुए जानकारी दी। जींस और टीशर्ट पहने हुए श्रेयस अय्यर काफी डैसिंग लग रहे हैं। उनकी बहन भी सुंदर लग रही हैं। श्रेयस अय्यर की बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है और वह कोरियोग्राफर हैं।

rakshabandhan

श्रेस्ता का ऑन-स्क्रीन प्रदर्शन की ओर सहज बदलाव उनके असाधारण प्रतिभा और मंच पर मौजूदगी को दर्शाता है। वह सिर्फ एक सेलिब्रिटी बहन नहीं, बल्कि एक संपूर्ण कलाकार हैं। वह डांस करने में काफी अच्छी हैं और बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।

श्रेयस अय्यर की बहन अय्यर ने फिल्म सरकारी बच्चा के गाने एग्रीमेंट करले में दमदार डांस परफॉर्मेंस के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था। उनकी जबरदस्त ऊर्जा और मंच पर मौजूदगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। श्रेयस अय्यर आईपीएल के बाद आराम ही कर रहे थे और अब मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में वह टीम इंडिया में शामिल नहीं किये गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+