Raksha Bandhan 2025: अपनी बहनों के सबसे करीब हैं ये भारतीय खिलाड़ी, रक्षाबंधन पर जानिए इनकी दिलचस्प कहानी
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, एक ऐसा भाव है जो भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और मजबूत करने का काम करता है। मैदान पर अपने दमदार प्रदर्शन से लाखों दिल जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स भी अपनी बहनों के बेहद करीब हैं। चाहे मैदान में जीत हो या जिंदगी में कोई मुश्किल, इन खिलाड़ियों की बहनें हमेशा उनके साथ खड़ी रही हैं। रक्षाबंधन 2025 के इस खास मौके पर आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स और उनकी बहनों की दिलचस्प कहानियां के बारे में...।
विराट कोहली और भावना कोहली ढींगरा (Rakshabandhan 2025)
भारतीय क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से कई उपलब्धि हासिल करने वाले विराट कोहली भावना ढींगरा के छोटे भाई हैं। भावना ने हमेशा विराट को जिंदगी की हर चुनौती से लड़ने का हौसला दिया। विराट भी कई बार इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे भावना का बड़ा हाथ रहा है। भावना आज विराट कोहली के बिजनेस को भी आगे बढ़ाने में उनकी मदद करती नजर आती हैं।

ऋषभ पंत और साक्षी पंत
ऋषभ पंत और उनकी बहन साक्षी की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती है। साक्षी फिलहाल यूके में पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन भाई के हर मैच में उनका उत्साह देखते ही बनता है। वह पंत की सबसे बड़ी फैन हैं। कई मौकों पर ऋषभ पंत को अपनी बहन के साथ देखा जा चुका है। पंत ने अपनी बहन की सगाई धूम धाम से की थी। इस सगाई में धोनी सहित कई दिग्गज मौजूद थे।
शुभमन गिल और शाहनील गिल
शुभमन गिल की बहन शाहनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और भाई को लगातार सपोर्ट करती हैं। शुभमन कई बार कह चुके हैं कि बहन की प्रेरणा ने उन्हें मेहनत और अनुशासन सिखाया। शुभमन गिल ने कई इंटरव्यू में अपनी बहन का जिक्र किया है और साथ ही बताया है कि उनकी बहन ने कैसे उनके सफर में मदद की है।
जसप्रीत बुमराह और जुहिका बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बहन जुहिका एक टीचर हैं। बुमराह के लिए उनकी बहन सिर्फ एक फैमिली मेंबर नहीं, बल्कि मार्गदर्शक भी हैं। दोनों की बॉन्डिंग बेहद मजबूत है। ये बात अलग है कि जुहिका लाइम लाइट से दूर रहती हैं और अपनी टीचिंग लाइफ को एन्जॉय करती दिखाई देती हैं।
दीपक चाहर और मालती चाहर
दीपक और मालती चाहर की जोड़ी मजेदार और मस्ती से भरी है। मॉडल और एक्ट्रेस मालती हमेशा भाई को मोटिवेट करती हैं और उनके मैचों के दौरान सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं।
अजिंक्य रहाणे और अपूर्वा रहाणे
अजिंक्य रहाणे जितने शांत मैदान पर रहते हैं, उतनी ही गहराई उनके और बहन अपूर्वा के रिश्ते में भी है। दोनों का रिश्ता पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा हुआ है।
रवींद्र जडेजा और नयना जडेजा
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बहन नयना उनके लिए हमेशा सपोर्ट का मजबूत स्तंभ रही हैं। नयना का साथ उनके करियर की कई मुश्किल घड़ियों में भी बना रहा।
एमएस धोनी और जयंती गुप्ता
'कैप्टन कूल' एमएस धोनी की जिंदगी में उनकी बहन जयंती गुप्ता का अहम रोल रहा है। धोनी भले ही मैदान पर बेहद शांत दिखते हों, लेकिन बहन के साथ उनका रिश्ता बहुत भावुक है।












Click it and Unblock the Notifications