IPL में मैच फिक्सिंग का जिन्न आया बोतल से बाहर, राजस्थान रॉयल्स के ऊपर लगे गंभीर आरोप
Rajasthan Royals, IPL 2025: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को लगातार दो करीबी मैचों में हार का समाना करना पड़ा है। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था, जिसे सुपर ओवर में गंवा दिया गया। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा।
लखनऊ के खिलाफ 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स को 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एड हॉक कमेटी के संयोजक जदीप बिहानी ने मैच फिक्सिंग का जिन्न बोतल से बाहर ला दिया है।

बिहारी ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में जयपुर में मुकाबला हारने को लेकर बयान दिया और पुरानी बातों को भी याद किया। रॉयल्स की हार जयदीप बिहानी के गले नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि ऐसे टीम कैसे हार सकती है। टीम के पिछले रिकॉर्ड की बात करते हुए 2013 के फिक्सिंग काण्ड को याद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि RCA की एड हॉक कमेटी का आईपीएल मैचों पर नियंत्रण क्यों नहीं है।
Rajasthan Royals पर संदेह
जयदीप ने लखनऊ के खिलाफ मिली 2 रनों की हार की वैधता पर संदेह जताया, जो फिक्सिंग की तरफ इशारा करती है। बीसीसीआई को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यह भी कहा गया था कि उनके RCA के साथ कोई MOU नहीं है। उन्होंने कहा कि MOU नहीं है, तो क्या हुआ? आप हर मैच के लिए जिला परिषद को भुगतान तो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स टीम इस तरह के बहाने बना रही है।
उन्होंने राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट के ऊपर आरोप लगाए हैं, इस मामले में बीसीसीआई का रुख देखना दिलचस्प होगा। बिहानी का साफ़ कहना है कि सरकार द्वारा गठित एड हॉक कमेटी को आईपीएल से दूर रखा जा रहा है, यह अच्छी बात नहीं कही जा सकती है।
Rajasthan Royals पर लगा था बैन
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के दौरान अंतिम ओवर में 9 रनों की दरकार थी। आवेश खान ने ओवर में महज 6 रन ही खर्च किये और 2 रनों से लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। गौरतलब है कि 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के चलते राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को दो साल के लिए बैन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications