धमाकेदार सीजन खेला, अगले साल आएंगे वापस; बटलर ने शेयर किया IPL का अनुभव

नई दिल्ली, 3 जून: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के सदस्यों और टूर्नामेंट के विजेता गुजरात टाइटंस को बधाई दी। गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ सात विकेट से फाइनल जीता था। आरआर बल्लेबाज बटलर ने 863 रनों के साथ सबसे बड़े रन बनाने वाले के रूप में 2022 सीजन का समापन किया।

Rajasthan Royals batter Jos Buttler shares his magnificent IPL 2022 experience, say thanks to all

बटलर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 को शानदार कहा। वह फाइनल नहीं जीत पाने से निराश थे, लेकिन उन्होंने टीम से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया। यह प्रशंसकों के लिए मनोरंजक सीजन था। आईपीएल 2022 का हर खेल करीबी गया और टॉप चार स्थान के लिए लड़ाई बड़ी दिलचस्प थी। इंग्लिश बल्लेबाज ने कहा कि सीजन शानदार भावना से खेला गया था।

बटलर टूर्नामेंट के स्टैंड-आउट खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने टूर्नामेंट के अधिकांश हिस्सों में ऑरेंज कैप को अपने पास ही रखा। वह केएल राहुल से 247 रन आगे थे जो प्रतियोगिता में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के तौर पर समाप्त हुए हैं।अंग्रेज दिग्गज ने कहा कि उन्हें सीजन में अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों पर गर्व है और अगले साल इसे जारी रखने की उम्मीद है।

आरआर ने 14 मैचों में से नौ जीत के साथ लीग का समापन किया, दूसरे स्थान पर रहा। बटलर ने ट्विटर पर लिखा, "आईपीएल सीजन पर विचार करने के लिए कुछ दिन थे। हालांकि मैं पूरी तरह से बहुत निराश हूं कि फाइनल में नहीं पहुंच सका, लेकिन मैं टीम के साथियों, सहयोगी स्टाफ और विशेष रूप से सभी प्रशंसकों को, राजस्थान रॉयल्स से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। "

"यह वास्तव में एक यादगार सीजन रहा है जो बहुत ही उत्साह और बहुत मस्ती के साथ खेला गया है। मुझे इस सीजधन में अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों पर बहुत गर्व है और उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने टूर्नामेंट में मेरी मदद की है और अगले साल इसे और आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं क्योंकि हम इसे एक कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं। "

इसके साथ ही बटलर ने एक और बढ़िया आईपीएल सीजन की सराहना की और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+