'इस पल के लिए कड़ी मेहनत की,' टीम इंडिया में चयन के बाद द्रविड़ के बेटे समित का रिएक्शन वायरल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सीरीज के लिए भारत अंडर-19 टीम में चुने जाने से बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई है।
समित को शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारत अंडर-19 टीम में शामिल किया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 21, 23 और 26 सितंबर को पुडुचेरी में खेली जाएगी और भारत की कमान उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अमान के हाथों में होगी।

इसके बाद यह सीरीज 30 सितंबर और 7 अक्टूबर को शुरू होने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए चेन्नई पहुंचेगी। दौरे के इस चरण के लिए भारतीय टीम की कमान मध्य प्रदेश के सोहम पटवर्धन के हाथों में होगी।
स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़ से बात करते हुए समित ने कहा कि, 'सबसे पहले, मैं चुने जाने से बेहद खुश हूं और आपकी शुभकामनाओं के लिए आपका शुक्रिया। मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, मैंने इस पल के लिए बहुत मेहनत की है।'
युवा खिलाड़ी ने मौजूदा महाराजा ट्रॉफी में हिस्सा लिया, लेकिन लीग में उनका प्रदर्शन यादगार नहीं रहा। उन्होंने सात पारियों में 11.71 की निराशाजनक औसत से केवल 82 रन बनाए। महाराजा ट्रॉफी में समित का हाईएस्ट स्कोर गुलबर्गा मिस्टिक्स के खिलाफ आया, जहां उन्होंने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 (24) रन बनाए।
कूच बिहार ट्रॉफी 2023-24 में कर्नाटक के लिए समित चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 36.20 की औसत से दस पारियों में 362 रन बनाए, जिसमें तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। कूच बिहार ट्रॉफी में समित ने शानदार गेंदबाजी की, जहां उन्होंने आठ मैचों में 16 विकेट लिए, जिसमें मुंबई के खिलाफ फाइनल में दो विकेट शामिल हैं।
ये भी पढ़िए- Nicholas Pooran: निकोलस पूरन ने 9 छक्के लगाकर तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि












Click it and Unblock the Notifications