Rahul Dravid कब हुए थे बेहद ज्यादा खुश? अश्विन ने 2 साल बाद किया सबसे बड़ा खुलासा

Rahul Dravid and Ravichandran Ashwin: भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को ज्यादा खुश नहीं देखा जाता था। वह गंभीर मुद्रा में ही होते थे। बहुत कम ही मौके ऐसे आए होंगे, जब उनको ख़ुशी से उछलते हुए देखा गया हो। राहुल द्रविड़ को लेकर ऐसा ही एक अहम खुलासा देखने को मिला है।

यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि भारतीय टीम से रिटायर होने वाले रविचन्द्रन अश्विन ने किया है। अश्विन ने एक अहम मैच का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल द्रविड़ बेहद खुश किस दिन हुए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला था और टीम इंडिया ने धमाका किया था।

rahul dravid

साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाक का मैच था। मोहम्मद नवाज की अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे और अश्विन क्रीज पर थे। नवाज की गेंद को अश्विन ने लेग स्टम्प के बाहर वाइड के लिए जाने दिया था। अगली गेंद पर सिंगल लेकर टीम को जीत दिला दी।

Rahul Dravid थे बेहद खुश

अश्विन ने स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मैंने क्या किया है। मैं ड्रेसिंग रूम में वापस आया और मैंने राहुल द्रविड़ को इस तरह से खुश होते नहीं देखा। मेरा मतलब है, दूसरी बार मैंने उन्हें टी20 विश्व कप के बाद खुश होते देखा, जो हमने हाल ही में जीता था।

ऐसी ख़ुशी Rahul Dravid ने कभी नहीं दिखाई

पूर्व भारतीय स्पिनर ने बताया कि इस पल (पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जीत) तक मैंने द्रविड़ को खुश होते नहीं देखा था। वह मेरे पास आए और बोले कि इसलिए हमने तुमको टीम में रखा है। आप चीजों से इसी तरह निपटते हैं।

अश्विन ने अंतिम गेंद को लेकर कहा कि उस पल की अहमियत को मैं नहीं समझ पाया था। गेंद को सिर्फ रिजवान के पास जाने दिया। मुझे लगता है कि नॉन स्ट्राइक छोर पर विराट कोहली लगभग जश्न मनाने लगे थे। उन्होंने हाथ उठाकर कहा कि ऐसे कौन बॉल को छोड़ता है।

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद नवाज ने यह सोचा था कि अश्विन पीछे हटकर शॉट खेलेंगे, इस वजह से गेंद को लेग स्टम्प से बाहर डाला लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अश्विन अपनी जगह से हिले भी नहीं और गेंद को आराम से वाइड के लिए जाने दिया और टीम इंडिया के लिए शानदार काम करते हुए मैच में जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+