टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ की एंट्री, BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम का ऐलान
Rahul Dravid Son Samit Dravid News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अंडर 19 टीम की घोषणा कर दी है। चुने गए खिलाड़ियों में कर्नाटक के ऑलराउंडर समित द्रविड़ भी शामिल हैं। समित द्रविड़ पहली बार टीम इंडिया में शामिल होंगे। पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने हाल ही में कर्नाटक की महाराजा टी 20 ट्रॉफी में मैसूर वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए हिस्सा लिया था।
महाराजा टी 20 ट्रॉफी में समित का प्रदर्शन
महाराजा टी 20 ट्रॉफी में समित के प्रदर्शन ने सीनियर टी 20 टूर्नामेंट में उनकी पहचान बनाई। वह सात पारियों में 114 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाने में सफल रहे, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। इस साल की शुरुआत में कर्नाटक को कूच बिहार ट्रॉफी जीतने में उनकी भूमिका अहम रही। बता दें कि समित भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच राहुल द्रविड़ के बेटे हैं।

अंडर 19 टीम स्क्वाड
50 ओवर के प्रारूप के लिए टीम में कई होनहार युवा क्रिकेटर शामिल हैं। टीम का नेतृत्व यूपीसीए के मोहम्मद अमन कर रहे हैं, जबकि जीसीए के रुद्र पटेल उप-कप्तान हैं। इसके अलावा एमएएचसीए के साहिल पारख, केएससीए के कार्तिकेय केपी और एमसीए के अभिज्ञान कुंडू और एससीए के हरवंश सिंह पंगालिया जैसे विकेटकीपर शामिल हैं।
इस टूर्नामेंट से चर्चाओं में आए
समित द्रविड़ का नाम कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान चर्चाओं में आया था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने आठ मैचों में 362 रन बनाए और 16 विकेट लिए। मुंबई के खिलाफ फाइनल में उनका प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहा जहां उन्होंने दो विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का अंडर-19 स्क्वॉड
वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड: रुद्र पटेल (उपकप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युद्धजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत, मोहम्मद एनान।
चार दिवसीय श्रृंखला के लिए स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), सोहम पटवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान।












Click it and Unblock the Notifications