Rohit Sharma हैं ड्रेसिंग रूम के असली बॉस, राहुल द्रविड़ ने हिटमैन को बताया सच्चा कप्तान

Rahul Dravid On Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की। आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान द्रविड़ ने रोहित की लीडरशिप को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि रोहित सिर्फ कप्तान नहीं थे, बल्कि एक ऐसे लीडर थे जो टीम के लिए जीते थे।

द्रविड़ ने खोला राज (Rahul Dravid On Rohit Sharma)

द्रविड़ ने बताया कि रोहित का सबसे बड़ा गुण था टीम के लिए गहरी सोच और साफ विज़न। पूर्व कोच ने कहा कि पहले दिन से ही रोहित को पता था कि वह टीम को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। उन्हें यह भी पता था कि जीत के लिए किन चीजों पर फोकस करना जरूरी है। यह स्पष्टता ही उनके और रोहित के बीच मजबूत तालमेल का कारण बनी।

Rohit Sharma 1

ड्रेसिंग रूम के माहौल को रखते थे पॉजिटिव

राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह हमेशा मानते हैं कि कप्तानी करने वाले कोच नहीं, बल्कि कप्तान होना चाहिए। द्रविड़ ने कहा कि मैंने हमेशा यही सोचा कि टीम को कप्तान के हिसाब से चलना चाहिए। कोच का काम उसे सपोर्ट करना है। रोहित के मामले में यह आसान था, क्योंकि वह अपनी बातों में स्पष्ट थे। उन्होंने आगे बताया कि रोहित न सिर्फ रणनीतिक रूप से मजबूत थे, बल्कि ड्रेसिंग रूम के माहौल को भी पॉजिटिव बनाए रखने पर जोर देते थे।

इस वजह से जीता वर्ल्ड कप

द्रविड़ ने आगे कहा कि रोहित ने शुरुआत से ही तय कर लिया था कि टीम का माहौल कैसा होना चाहिए। उन्होंने ऐसा वातावरण बनाया, जिसमें खिलाड़ी खुलकर खेल सकें और दबाव महसूस न करें। राहुल द्रविड़ के मुताबिक, रोहित के पास वर्षों का अनुभव था, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ। चाहे मुश्किल हालात हों या बड़े टूर्नामेंट, रोहित ने हमेशा संयम और स्पष्टता के साथ फैसले लिए।

यही वजह है कि उनकी कप्तानी में भारत ने जून 2024 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। अंत में द्रविड़ ने कहा कि कप्तान का काम दिशा तय करना है और कोच को उसे सपोर्ट करना चाहिए। रोहित के साथ यह बेहद सहज था, क्योंकि वह जानते थे कि उन्हें टीम से क्या चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+