Rahul Chahar Divorce Reason: राहुल चाहर की 4 साल की Love मैरिज का The End, चौथी एनिवर्सरी से पहले तलाक क्यों?
Rahul Chahar Ishani Johar Divorce Reason: भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर (26) की शादी अब इतिहास बन गई है। राहुल ने अपनी पत्नी ईशानी जोहर से आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। यह जानकारी राहुल ने खुद 20 फरवरी 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक और स्पष्ट पोस्ट शेयर करके दी।
पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी को 'कम उम्र में लिया फैसला' बताया और कहा कि पिछले 15 महीनों की कानूनी प्रक्रिया ने उन्हें धैर्य, हिम्मत और आत्म-जागरूकता सिखाई।

Rahul Chahar Social Post: राहुल चाहर की पोस्ट का बड़े खुलासे-
'मैंने कम उम्र में शादी कर ली, जब मैं खुद को, अपनी वैल्यू और जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाया था। पिछले 15 महीनों में कोर्ट-कचहरी के चक्करों ने मुझे सब्र, सहनशीलता और सच्चाई की ताकत सिखाई। आज यह चैप्टर ऑफिशियली खत्म हो रहा है। मैं इसे गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते - वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने आते हैं। अब मैं ज्यादा समझदार, सेल्फ-अवेयर और बेहतर भविष्य के साथ आगे बढ़ रहा हूं। यह अंत नहीं, बल्कि एक रिलीज, रीसेट और आत्म-सम्मान की नई शुरुआत है। कोई कड़वाहट नहीं, सिर्फ सबक, सम्मान और फिर से शुरू करने की हिम्मत।'
Rahul Chahar Ishani Johar Love Marriage: लव मैरिज का द एंड क्यों?
राहुल चाहर और ईशानी जोहर दोनों बचपन से या लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। 9 मार्च 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। यह एक खूबसूरत बीच सेरेमनी थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। ईशानी फैशन डिजाइनर हैं। यह शादी लगभग 3.5-4 साल (2022 से 2026 तक) तक ही चली। चौथी एनिवर्सरी यानी 9 मार्च से ठीक पहले फरवरी 2026 में फाइनली दोनों अलग हो गए।
Rahul Chahar Ishani Johar Divorce Reason: तलाक की वजह क्या?
राहुल ने पोस्ट में कोई स्पेसिफिक वजह नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कम उम्र में शादी करने और खुद को समझने में देर होने की बात कही। राहुल ने कहा कि प्रक्रिया महंगी और लंबी रही, लेकिन अब सब सुलझ गया। आपको बता दें कि दोनों के बीच कोई संतान नहीं है।
Who Is Rahul Chahar: राहुल चाहर कौन हैं?
- भारतीय टीम के लेग स्पिनर, CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए IPL खेलते हैं।
- दीपक चाहर के कजिन।
- नेट वर्थ (Rahul Chahar Net Worth): अनुमानित ₹30 करोड़ (BCCI कॉन्ट्रैक्ट, IPL फीस, एंडोर्समेंट्स से) से ज्यादा।
- बैकग्राउंड: राजस्थान के भरतपुर से, हिंदू जाट परिवार।
फैंस और क्रिकेट जगत की प्रतिक्रिया
पोस्ट के बाद फैंस ने सपोर्ट मैसेज भेजे हैं। कुछ ने इसे 'मैच्योरिटी' बताया, तो कुछ ने युवा उम्र में शादी के फैसले पर कमेंट किए। राहुल ने इसे 'नई शुरुआत' कहा है।












Click it and Unblock the Notifications