'मुझे पता है मेरा प्लान क्या है,' न्यूजीलैंड की भारत पर जीत के बाद रचिन रविंद्र ने किया बड़ा खुलासा
IND vs NZ: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रचिन रवींद्र अपनी सहज बल्लेबाजी के कारण एक ब्रेकआउट स्टार के रूप में उभरे, जिसमें बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ शतक भी शामिल था। ये वही शहर है, जहां से उनका परिवार आता है। अब रचिन 134 रन बनाकर क्रिकेट की दुनिया में फिर से चर्चा में हैं।
रचिन ने दूसरा टेस्ट शतक और 39 नाबाद रन बनाकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आठ विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। रचिन ने बेंगलुरु में अपनी सफलता के पीछे भारत में खेलते समय शॉट खेलने के लिए अपनी स्थिति का ध्यान रखने के महत्व का हवाला दिया।

'मुझे पता है कि मेरी प्लानिंग क्या है'
मैच समाप्त होने के बाद रचिन ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह दोनों (फॉर्म और तैयारी) का कॉम्बिनेशन है। जब तक मुझे यह स्पष्ट है कि क्या करने की जरूरत है और मुझे पता है कि मेरी प्लानिंग क्या है' 'इसके अलावा आगे और पीछे जाने का विकल्प होने के कारण, मैं उन पर अटैक करने की कोशिश नहीं कर रहा था, बल्कि अपनी स्थिति का ख्याल रख रहा था, जो दुनिया के इस हिस्से में महत्वपूर्ण है।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं अटैक करना चाहता हूं, लेकिन मैं अच्छी स्थिति में पहुंचने की उम्मीद कर रहा था, जिससे मैं स्कोर कर सकूं।' 'यह सिर्फ उम्मीद है कि जिस तरह से मैं आगे बढ़ता हूं, उससे मैं अलग-अलग एरिया में स्कोर कर सकूं। यह हर बार बाउंड्री लगाने के बारे में नहीं है, बल्कि स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में भी है और हम टीम में इस बारे में बात करते हैं। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है और उम्मीद है कि बाएं-दाएं का कॉम्बिनेशन उन्हें थोड़ा निराश करेगा।
मुझे लगता है कि मैं एक स्वाभाविक स्ट्रोक-मेकर हूं, यहां तक कि सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भी, इसलिए इसे टेस्ट में लाना अच्छा है,' श्रीलंका और भारत के दौरे पर जाने से पहले, रचिन ने चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स हाई-परफॉर्मेंस अकादमी में कोच श्रीराम कृष्णमूर्ति की देखरेख में एक सप्ताह तक तैयारी की, जो वेलिंगटन में युवा खिलाड़ी के शुरुआती वर्षों के दौरान उनके कोच भी थे।
उन्होंने कहा कि, 'तैयारी से मदद मिलती है। जब आपको लगातार छह टेस्ट खेलने होते हैं तो आप हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। सौभाग्य से आज सब ठीक हो गया। मैं अलग-अलग पिच, लाल रोइल और काली मिट्टी को समझने की कोशिश कर रहा था। हर दिन नेट पर अभ्यास करना, नेट गेंदबाजों का आना, यह सब अमूल्य अनुभव था। उन लोगों के लिए बहुत आभारी हूं, जिन्होंने इसे अंजाम दिया।'
ये भी पढ़िए- IND vs NZ, 1st Test: न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट मैच जीतकर रच दिया इतिहास, अपने नाम किए ये तीन बड़े रिकॉर्ड
राचिन ने बेंगलुरु में शानदार प्रदर्शन करने के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, खासकर उनके पिता रवींद्र कृष्णमूर्ति की मौजूदगी में। 'यह एक अच्छा शहर है, और बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट है। इसलिए संभावनाएं मेरे पक्ष में हैं। जब भी मैं बेंगलुरु में खेलता हूं तो सपोर्ट मिलना काफी अच्छा होता है। मेरे फोन बजने लगते हैं। फैंस भी शानदार हैं, मुझे समर्थन पसंद है। यहां पिताजी और करीबी परिवार का होना अच्छा है, यह हमेशा इसे खास बनाता है।'












Click it and Unblock the Notifications