IND vs ENG: भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, राजकोट टेस्ट में अश्विन की वापसी, BCCI ने दी जानकारी

India vs England 3rd Test, R Ashwin News: राजकोट टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम को बड़ी खुशखबरी मिली है। भारतीय टीम में आर अश्विन की वापसी हो गई है। चौथे दिन लंच के बाद आर अश्विन भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने अश्विन को लेकर ये बड़ी जानकारी शेयर की है।

अश्विन की हुई वापसी

रविचंद्रन अश्विन की वापसी से भारतीय टीम की गेंदबाजी मजबूत हो जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा तीसरे टेस्ट में भारी नजर आ रहा है। इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम को चौथी पारी में बड़े स्कोर का पीछा करना होगा। ऐसे में अश्विन इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकने का काम कर सकते हैं।

R Ashwin 1

फैमिली इमरजेंसी के कारण गए थे बाहर

अश्विन के अचानक टीम से चले जाने के बाद भारतीय गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही थी। लेकिन अश्विन की वापसी के साथ ही टीम एक बार फिर जीत की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है। फैमिली इमरजेंसी के कारण आर अश्विन तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से नहीं खेल पाए थे। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर आर अश्विन को लेकर यह जानकारी शेयर की थी।

पूरे कर लिए 500 विकेट

लेकिन अब अश्विन पूरी तरह से मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। अश्विन ने एक विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट भी पूरे किए थे। वह भारत के लिए सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अभी तक 98 टेस्ट मैच में 500 विकेट हासिल किया है। इतना ही नहीं अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 34 बार 5 या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+