आर अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के लिए चुना हैरान करने वाला नाम, जानिए कौन है वो खिलाड़ी?

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान के लिए मयंक अग्रवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। मयंक को फ्रेंचाइजी ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।

R Ashwin

IPL 2023 के लिए पिछले महीने हुई मिनी ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने उस नीलामी में 13 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया था। इसमें इंग्लैंड के हैरी ब्रूक सबसे महंगे खिलाड़ी थी, जिसे फ्रेंचाइजी ने 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा मंयक अग्रवाल को भी हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। आईपीएल के अगले सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में जो सबसे बड़ा बदलाव होगा वो यह कि फ्रेंचाइजी को अपना नया कप्तान चुनना होगा, क्योंकि केन विलियमसन को हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था।

अश्विन ने कप्तान के रूप में चुना इस खिलाड़ी का नाम

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभी तक नए कप्तान को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कप्तानी में मयंक अग्रवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। इस बीच टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले आर अश्विन ने एक चौंकाने वाला नाम हैदराबाद के नए कप्तान के लिए सुझाया है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कप्तान के रूप में दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर एडन मार्क्रम का नाम लिया है। आपको बता दें कि एडन मार्क्रम दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान हैं और यह टीम हैदराबाद की ही फ्रेंचाइजी है।

अश्विन ने चुनी प्लेइंग इलेवन

आर अश्विन ने इस बातचीत के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की बेस्ट प्लेइंग इलेवन भी चुनी है। अश्विन ने कहा है कि प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल सलामी बल्लेबाज के रूप में रहेंगे, जबकि राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम मिडिल ऑर्डर में रहेंगे। अश्विन ने प्लेइंग इलेवन में हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स और हेनरिक क्लासेन को भी शामिल किया है। इसके अलावा गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक और आदिल राशिद रहेंगे। इन सबके बीच हैदराबाद की कप्तानी किसे मिलेगी यह देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+