अश्विन ने चहल, सैमसन और SKY पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आईपीएल की लड़ाई छोड़ों, भारत के लिए खेलों
भारत की 17 सदस्यीय एशिया कप 2023 टीम के लिए चहल, संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं मिली। हालांकि सैमसन को केएल राहुल के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया है। लेकिन अश्विन और चहल को टीम में नहीं चुना जाना कई लोगों को हैरान कर रहा है।
चहल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इमोजी का इस्तेमाल करके दिखाया कि बादल छंटने के बाद सूरज निकलेगा। लेकिन, अश्विन ने चयनकर्ताओं के के फैसलों का समर्थन किया है।

सोशल मीडिया पर सैमसन को टीम में नहीं देखकर नाराजगी थी। कई लोगों ने सूर्यकुमार यादव और सैमसन के वनडे औसत का हवाला देते हुए कहा कि सैमसन के साथ अन्याय हुआ है। युवा तिलक वर्मा को भी सैमसन के प्रशंसकों ने नहीं बख्शा। कई लोगों का मानना था कि इतने नए खिलाड़ी को सैमसन के ऊपर नहीं चुना जाना चाहिए।
अश्विन ने SKY और तिलक के चयन का समर्थन किया है। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "भारत जैसे विशाल देश में जब आप एक टीम का चयन करते हैं, तो कुछ प्रमुख खिलाड़ी खुद ही जगह नहीं बना पाते हैं। सिर्फ इसलिए कि आपका पसंदीदा खिलाड़ी टीम में नहीं है, आप दूसरों को नीचा मत दिखाएं।"
अश्विन ने कहा कि तिलक के पास एक क्लियर सोच और उसे टीम प्रबंधन से समर्थन की जरूरत है। चूंकि ये खिलाड़ी टीम में कुछ नयापन ला रहा है, इसलिए उसे स्काई की तरह ही उस बैकअप स्लॉट के लिए मौका दिया गया है।
अश्विन ने कहा कि सूर्यकुमार यादव के शानदार टी20 आंकड़े उन्हें एक ऑटोमैटिक चॉइस बनाते हैं। हालांकि यह सच है कि SKY वनडे में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाएं हैं, लेकिन टी20 में वे जिस तरह का प्रभाव डालते हैं, उसके लिए उन्हें एक लंबा मौका मिलना ही चाहिए।
अश्विन के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव एक एक्स फैक्टर खिलाड़ी हैं, और भारतीय टीम उन्हें वनडे प्रारूप में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भरोसा कर रही है। हम यह देख सकते हैं कि कैसे हमने विश्व कप जीते हैं। चाहे वो महेंद्र सिंह धोनी हो या कोई और कप्तान, उन्होंने हमेशा अपने खिलाड़ियों का भरोसा किया है।
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के सामने बेइज्जत हुए बाबर आजम, इमरान खान का अनचाहा रिकॉर्ड बराबर किया
अश्विन ने आईपीएल को फैंस के बीच टकराव की संस्कृति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह सब आईपीएल की लड़ाई है। जब आप विश्व कप में होते हैं, तो हमें अपने सभी खिलाड़ियों को भारत के प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहिए। एक बार जब आईपीएल खत्म हो जाता है, तो इसे भूल जाइए और जब भी कोई खिलाड़ी भारत के लिए खेलता है, तो केवल यह याद रखें कि उसने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था।
आईपीएल के बाद भी फैंस अपनी टीमों की लड़ाई में लगे हुए हैं। मान लीजिए, सूर्यकुमार यादव एक महत्वपूर्ण मैच में विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। भले ही आप मुंबई इंडियंस के फैन न हों, लेकिन आप सूर्यकुमार यादव की तारीफ करेंगे और चाहेंगे कि वह हमें जीत दिलाएं।"












Click it and Unblock the Notifications