SA vs AUS: डिकॉक-बावुमा की जोड़ी ने बल्ले से मचाई तबाही, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धोया
RSA vs AUS, 3rd ODI, Australia tour of South Africa, 2023: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले दो मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब तक इस दौरे पर कोई भी मुकाबले में हार नहीं मिली है। टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की नजरें वनडे सीरीज को अपने कब्जे में करने की होगी।
पहले विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी: करो या मरो वाले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्विंटन डी कॉक और तेम्बा बावुमा ने साउथ अफ्रीका को तेज तर्रार शुरुआत दिलाने में सफल रहे। ये दोनों ही बल्लेबाज पहले विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की।

डिकॉक-बवुमा ने जड़ा अर्धशतक: 146 रनों की साझेदारी के दौरान क्विंटन डी कॉक और तेम्बा बावुमा ने अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। क्विंटन डी कॉक 82 तो वहीं बावुमा ने 57 रनों की पारी खेली। वनडे इतिहास में साउथ अफ्रीका के लिए पहले विकेट के लिए 11वीं सबसे बड़ी साझेदारी रही। साउथ अफ्रीका की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करने की होगी।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, सिसंडा मगाला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, सीन एबॉट, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, जोश हेज़लवुड।
वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेनरिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, सिसंडा मगाला, गेराल्ड कोट्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, रासी वान डर डुसेन, एंडिले फेहलुकवायो, कसिगो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, ब्योर्न फोर्टुइन, वेन पार्नेल।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, सीन एबॉट, नाथन एलिस, तनवीर संघा, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, एरोन हार्डी, एडम जम्पा, माइकल नेसर और एश्टन एगर।












Click it and Unblock the Notifications