कौन है PSL की काव्या मारन? माया अली के एक्सप्रेशन ने इंटरनेट पर मचाया बवाल! जमकर वायरल हो रहा वीडियो
मैच था PSL का, लेकिन सीन किसी IPL से कम नहीं था! कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मुकाबले में एक कैच छूटा और कैमरा सीधे पहुंच गया स्टैंड में बैठी क्वेटा की ब्रांड एंबेसडर माया अली पर- जो गुस्से और मायूसी से भरे एक्सप्रेशन के साथ कैमरे में कैद हो गईं। बस फिर क्या था! सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और माया को PSL की काव्या मारन का नया टैग मिल गया।
IPL देखने वालों को सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर और सीईओ काव्या मारन के रिएक्शंस तो याद ही होंगे। हर मैच में उनका हर एक्सप्रेशन वायरल हो जाता है। कभी ताली बजातीं, कभी मायूस, और कभी ग़ुस्से से मुंह बनातीं काव्या का कैमरा फोकस अब IPL का रिवाज बन चुका है।

ठीक वैसे ही PSL में माया अली की मौजूदगी में फैंस को वैसा ही ग़ुस्सा और एक्सप्रेशन देखने को मिले। माया अली का वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कहा कि PSL की भी अब अपनी काव्या मारन मिल गई! दूसरे यूजर ने लिखा SRH की जगह अब QG कैमरे पर ट्रेंड करेगा, शुक्रिया माया अली। एक अन्य यूजर ने माया अली को काव्या मारन की सस्ती कॉपी बता दिया।
कौन हैं माया अली?
माया अली पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो कई हिट टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ माया क्रिकेट की बड़ी फैन भी मानी जाती हैं। यही वजह है कि PSL फ्रेंचाइज़ी क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने उन्हें अपनी ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
उनकी मौजूदगी से टीम को न सिर्फ स्टार पावर मिलती है, बल्कि सोशल मीडिया पर जबरदस्त एंगेजमेंट भी दिखता है- कुछ वैसा ही जैसा भारत में काव्या मारन की मौजूदगी से सनराइजर्स हैदराबाद को मिलता है।
मैच की बात करें तो कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 175 रन बनाए, जिसमें जेम्स विंस ने 70 रनों की शानदार पारी खेली। क्वेटा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखर गई-119/9 पर सिमट गई। सबसे बड़ी चूक रही 19वें ओवर में जब नबी का कैच छूटा और वही वायरल रिएक्शन का कारण भी बना।












Click it and Unblock the Notifications