PSL की भारी फजीहत, मैच के बीच ही सफेद गेंद अचानक हुई गुलाबी, दुनिया भर में हो रही थू-थू!
PSL 2026 Viral Video: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के पहले ही मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लीग की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए ओपनिंग मैच के दौरान सफेद गेंद का रंग अचानक बदलकर गुलाबी और फिर लाल होने लगा। गेंद के बदलते रूप को देखकर खिलाड़ी भी हैरान नजर आए।
मार्नस लाबुशेन ने अंपायरों से की शिकायत (PSL 2026 Viral Video)
गेंद के रंग को बदलता देख ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्नस लाबुशेन ने अंपायरों से शिकायत की। दरअसल, मैच के शुरुआती ओवर्स में ही गेंद का रंग बदलने लगा था। जांच में सामने आया कि यह किसी जादू का कमाल नहीं, बल्कि हैदराबाद किंग्समैन की जर्सी की खराब क्वालिटी का नतीजा था। दरअसल, जब हैदराबाद के खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए अपनी जर्सी पर रगड़ रहे थे, तब जर्सी का रंग गेंद पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते सफेद गेंद पूरी तरह से गुलाबी और लाल रंग की दिखने लगी।

हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान ने जताई हैरानी
हैदराबाद किंग्समैन की ओर से खेल रहे मार्नस लाबुशेन ने दूसरे ओवर के बाद ही अंपायरों को पास जाकर टोक दिया। लाबुशेन ने बाद में कहा कि मैंने अंपायरों से पूछा कि ये क्या चल रहा है? गेंद लाल हो गई है। मुझे लगता है कि यह कपड़ों के रंग की वजह से हुआ है। मैंने अपने पूरे करियर में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। अक्सर बल्ले या पैड का थोड़ा रंग गेंद पर लगता है, लेकिन कपड़ों के रंग से पूरी गेंद बदल जाए, यह वाकई हैरान करने वाला है।
PSL के इंतजामों और स्टैंडर्ड पर उठे सवाल
एक बड़ी फ्रेंचाइजी लीग में इस तरह की घटना होना तकनीकी चूक और खराब प्लानिंग को दिखाता है। मैच के बीच में ही गेंद को बदलना पड़ा, जिससे खेल की लय भी प्रभावित हुई। सोशल मीडिया पर भी पीएसएल की जमकर खिंचाई हो रही है। फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या खिलाड़ियों की किट और जर्सी का क्वालिटी चेक नहीं किया गया था?












Click it and Unblock the Notifications