PSL 2024: फाइनल से पहले पसरा सन्नाटा, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ भागे पत्रकार, जानें वजह

PSL 2024 Final Match: इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें सीजन में मुल्तान सुल्तांस का प्रदर्शन शानदार रहा है। मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में मुल्तान सुल्तांस दस मैचों में सात जीत के साथ लीग चरण टॉप पर रही।। फाइनल मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मुल्तान सुल्तांस की कोशिश जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाने की होगी।

फाइनल से पहले मचा बवाल

हालांकि इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है। फाइनल मैच से पहले मुल्तान की टीम के खिलाड़ी प्री-मैच प्रेस कांफ्रेंस के लिए आने वाले थे। लेकिन वहां मौजूद मीडियाकर्मी कुछ बातों से नाराज थे। जिस कारण उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को शुरू होने से पहले ही वॉक आउट कर लिया।

PSL 2024 1

जानें क्या है मामला

फाइनल मुकाबले से पहले मुल्तान सुल्तांस टीम के सहायक कोच अब्दुर रहमान मीडिया के साथ बातचीत करने के लिए आए थे। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक पत्रकारों ने कप्तान मोहम्मद रिजवान या किसी दूसरे वरिष्ठ खिलाड़ी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठने के लिए अनुरोध किया था। लेकिन उनकी यह बात नहीं मानी गई। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने वॉक आउट करने का फैसला किया।

दर्शकों की संख्या रही है बेहद कम

पत्रकारों के वहां से चले जाने के बाद टीम के सहायक कोच अब्दुर रहमान भी अपनी कुर्सी से उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फाइनल मैच से पहले घटी इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में दर्शकों की भी भारी कमी देखी जा रही है। पेशावर जल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच दूसरे एलिमिनेटर मैच के दौरान दर्शकों की भारी कभी देखी गई थी। पाकिस्तान सुपर लीग के अधिकतर मुकाबले खास तौर पर जो कराची में खेले गए देखने के लिए स्टेडियम में 50 प्रतिशतक से भी कम लोग आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+