'पृथ्वी शॉ इज बैक...', ताबड़तोड़ अंदाज में जड़ा अर्धशतक, IPL ऑक्शन में हो सकते हैं मालामाल
Prithvi Shaw Latest News in Hindi: लखनऊ में चल रहे ईरानी कप मैच में मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ़ तेज शुरुआत की। मुंबई की तरफ से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। शुक्रवार को चाय के समय तक मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ़ 15 ओवर में 85/2 रन बनाए। लेकिन इसके बाद विकेट गिरने के सिलसिला शुरू हो गया।
पृथ्वी शॉ ने बनाए 76 रन
पृथ्वी शॉ 76 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में पृथ्वी शॉ के बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला। पृथ्वी शॉ लय में नजर आए। पृथ्वी शॉ का फॉर्म में आना मुंबई के लिए अच्छी खबर है। रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ़ मुंबई ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ आईपीएल में अब किसी नए टीम के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। पृथ्वी शॉ को ऑक्शन से पहले दिल्ली द्वारा रिलीज किया जा सकता है।

ऑक्शन में हो सकते हैं मालामाल
आईपीएल में लंबे समय से पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं। लेकिन ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है। ऐसे में कई टीमें पृथ्वी शॉ पर दांव लगाने का काम कर सकती है। पृथ्वी शॉ भले ही पिछले कुछ सीजन के दौरान फॉर्म में नजर नहीं आए। लेकिन वह अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में ऑक्शन में वह मालामाल हो सकते हैं।
पृथ्वी शॉ के नाम कमाल का रिकॉर्ड
पृथ्वी शॉ IPL के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। पृथ्वी शॉ ने कोलकाता नाइट राडर्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल 2021 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से लगातार छह गेंदों पर छह चौके जड़े। आईपीएल के इतिहास में अजिंक्य रहाणे के बाद ऐसा करने वाले वह केवल दूसरे बल्लेबाज हैं।












Click it and Unblock the Notifications