Prithvi Shaw को 3-4 महीने तक मैदान से रहना पड़ सकता है बाहर, ये बड़ी वजह आई सामने

Prithvi Shaw Ruled Out: भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। घुटने की चोट के कारण पृथ्वी शॉ आने वाले दिनों में क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे। घरेलू टूर्नामेंटों में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन दमदार रहा है। ऐसे में साल 2023-24 के घरेलू क्रिकेट में वह चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं।

चोट ने बढ़ाई चिंता: पृथ्वी शॉ को भारतीय़ टीम का फ्यूचर बैटर कहा जाता रहा है। कई पूर्व क्रिकेटरों को तो पृथ्वी शॉ में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे महान खिलाड़ियों की झलक भी देखने को मिली है। इसके बावजूद वह अब तक भारत के लिए अपने प्रदर्शन से कोई बड़ी छाप नहीं छोड़ सके हैं। अब इस चोट के कारण उनका भारतीय टीम में वापसी करने का इंतजार और भी लंबा हो गया है।

Prithvi Shaw 1

चोटिल हुए पृथ्वी: इंग्लैंड में वन-डे कप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते समय पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए थे। स्कैन से पता चला कि उनकी चोट काफी गंभीर है। मेडिकल टीम शॉ के इलाज के लिए बेस्ट ऑप्शन की तलाश कर रही है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ को ठीक करने के लिए सर्जरी ही अंतिम उपाय होने की संभावना है। इसके चलते वह तीन-चार महीने के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं। जिससे उनकी घरेलू टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

आईपीएल में भी रहे फ्लॉप: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल 2022 का सीजन बेहद खराब गुजरा था। आईपीएल में वह लगातार फ्लॉप ही रहे। जिसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक भी कहा जा रहा था कि अगले साल मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली की टीम पृथ्वी शॉ को रिलीज भी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+