पृथ्वी शॉ लाइव मैच में प्लेयर को पीटने का किया प्रयास, कॉलर पकड़ा और बल्ला दिखाया

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने बल्ले से अपनी क्लास का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन महाराष्ट्र और उनकी पूर्व टीम मुंबई के बीच मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में उनके आक्रामक तेवर सुर्ख़ियों में रहे हैं।

मुंबई के लिए आठ साल तक खेलने के बाद हाल ही में महाराष्ट्र की टीम में शामिल हुए शॉ इस मुकाबले में खुद को साबित करने के इरादे से मैदान पर उतरे। कुछ मुश्किल सालों के बाद अपने करियर को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे इस युवा बल्लेबाज ने 219 गेंदों में तूफानी 181 रन ठोके। उनकी इस पारी में वही पुराना आत्मविश्वास और बेखौफ अंदाज नजर आया, जिसने कभी उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे चमकता हुआ उभरता सितारा बना दिया था।

prithvi shaw

दोहरे शतक के करीब जाने के बाद नाटकीय अंदाज में पृथ्वी शॉ की पारी का अंत हो गया। स्लॉग स्वीप का प्रयास करते हुए वह डीप फाइन लेग पर मुर्शीद खान के हाथों कैच हो गए। धांसू पारी के बाद विवाद देखने को मिला। पवेलियन जाते समय मुर्शीद खान के साथ उनकी बहस हो गई।

पृथ्वी शॉ को इस समय काफी गुस्सा आ गया और उन्होंने मुर्शीद के ऊपर बैट फेंकने का इशारा कर दिया। गर्मागर्म माहौल देखकर अंपायर को तुरंत वहां आना पड़ा। कुछ प्लेयर्स भी आए और पृथ्वी शॉ को अलग करते हुए वापस पवेलियन की तरफ रवाना कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।

क्यों हुआ Prithvi Shaw का झगड़ा

पृथ्वी शॉ के मन में गुस्सा कहीं न कहीं पुरानी बातों का भी था। मुंबई की टीम से लगातार बाहर रखने के बाद उन्होंने नई टीम का रुख किया और वार्मअप मैच में उसी मुंबई टीम को धो डाला। इसके बाद उनका गुस्सा खिलाड़ी के ऊपर निकला। महाराष्ट्र रणजी टीम को उन्होंने हाल ही में जॉइन किया है।

वापसी का प्रयास कर रहे Prithvi Shaw

हालांकि मुंबई में रहते हुए ही उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ के बल्ले से शतकीय पारी आई थी। बाद में फिटनेस और अन्य कारणों से लगातार वह बाहर रहे। आईपीएल और रणजी से भी वह बाहर हो गए। अब उनकी तरफ से वापसी का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+