पृथ्वी शॉ को हुआ गलती का एहसास, झगड़े के बाद भावुक बयान के साथ मांगी मुशीर से माफ़ी

क्रिकेट जगत में भावनाएं अक्सर बड़े उदाहरण बन जाती हैं, और हाल ही में मुंबई और महाराष्ट्र अभ्यास मैच में हुई एक घटना ने यही दिखाया। इस मैच के दौरान बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ और ऑलराउंडर मुशीर खान के बीच एक गरमागरम विवाद हुआ था। जिसके बाद शॉ ने माफी मांगी है।

पृथ्वी शॉ जब आउट होकर जा रहे थे, तब मुशीर से उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद बल्लेबाज ने आपा खो दिया था और गुस्से में मुशीर को मारने के लिए दौड़ पड़े थे। अंपायर और अन्य प्लेयर्स ने बीच में आकर मामला शांत कराया और शॉ को पवेलियन की तरफ रवाना किया था।

prithvi shaw

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार सूत्रों का कहना है कि पृथ्वी और मुशीर के बीच अब सब कुछ ठीक है। पृथ्वी शॉ ने मुशीर को कहा है कि मैं तुम्हारे बड़े भाई जैसा हूं। उन्होंने माफ़ी भी मांगी है, इसलिए दोनों के बीच अब मामले में सब कुछ ठीक हो गया है। उल्लेखनीय है कि मुशीर के बड़े भाई सरफराज के साथ पृथ्वी की दोस्ती है।

मैदान पर क्या हुआ था? घटनाक्रम पर नज़र

  • रणजी ट्रॉफी सीज़न 2025-26 की शुरुआत से पहले मुंबई और महाराष्ट्र की टीमों के बीच एक अभ्यास मैच आयोजित किया गया।
  • इस मैच के पहले दिन, खेल के दौरान मुशीर खान ने पृथ्वी शॉ को आउट किया। आउट होने के बाद मुशीर द्वारा की गई कुछ टिप्पणी ने शॉ को नाराज़ कर दिया।
  • नाराज़गी से आहत होकर शॉ ने बैट को मुशीर की ओर घुमाया, जिससे भावनाओं का ताप बढ़ गया। मैदान पर अंपायरों और खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा।
  • इसके साथ ही शॉ का विवाद मुंबई के अनुभवी खिलाड़ी सिद्धेश लाड से भी हो गया।

गौरतलब है कि शॉ पहले मुंबई के लिए ही खेला करते थे, बाद में अनदेखी के कारण उन्होंने टीम छोड़ दी और महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के लिए खेलने का फैसला ले लिया। वह भारतीय टीम और आईपीएल में वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+