WPL 2025 Auction: आरसीबी ने 23 वर्षीय क्रिकेटर पर की पैसों की बारिश, 10 लाख बेस प्राइस से बनाया करोड़पति
WPL 2025 Auction: पिछली बार महिला प्रीमियर लीग में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करने वाली आरसीबी इस बार भी अपनी मजबूत टीम बनाने के मूड में नजर आई। महिला प्रीमियर लीग में अगले साल होने वाले नए सीजन की नीलामी में तो कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
आरसीबी की तरफ से एक युवा खिलाड़ी के ऊपर जमकर बोली लगाई गई। अन्य टीमों के साथ बिड वॉर करते हुए आरसीबी ने इसे जाने नहीं दिया। प्रेमा रावत के ऊपर आरसीबी ने ऑल आउट जाने का निर्णय लिया और उनको करोड़पति भी बना दिया।

प्रेमा रावत को आरसीबी ने 1 करोड़ और 20 लाख की भारी रकम के साथ खरीद लिया। आरसीबी ने बिड वॉर में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ते हुए प्रेमा को अपने साथ शामिली कर लिया। 23 साल की प्रेमा रावत बतौर ऑल राउंडर आरसीबी में शामिल हो गई हैं।
दिल्ली ने भी प्रेमा को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करते हुए लगातार बोली लगाई थी। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। यह बढ़ता हुआ एक करोड़ की रकम पार कर गया। दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम बोली 1 करोड़ 10 लाख की लगाई। इसके बाद आरसीबी ने 1 करोड़ 20 लाख पर बिड को जीत लिया और प्रेमा को शामिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications